न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोते समय अपने सिरहाने ना रखें ये 11 चीजें, जीवन में आने लगती हैं परेशानियां

वास्तु अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सोते समय अपने सिरहाने नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि ये जीवन में नकारात्मकता और अशुभता लाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 8:38:15

सोते समय अपने सिरहाने ना रखें ये 11 चीजें, जीवन में आने लगती हैं परेशानियां

वास्तु शास्त्र व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं जिसमें बताई गई बातों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी गई चीजों की अपनी विशेष ऊर्जा होती हैं जिसका अच्छा और बुरा प्रभाव घर के वातावरण को प्रभावित करता हैं। अगर घर में वास्तु दोष हो जाए तो कलह-कलेश और धन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। इसी तरह वास्तु में सोते समय भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनकी पालना की जानी जरूरी हैं। वास्तु अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सोते समय अपने सिरहाने नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि ये जीवन में नकारात्मकता और अशुभता लाती है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने के पास रख कर नहीं सोना चाहिए...

पैसा या पर्स

लोगों की एक आम आदत होती है बिस्तर के आस-पास पैसे या पर्स रखने की। लेकिन पैसे को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है इसलिए धन से जुड़ी कोई भी वस्तु आपको सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पैसे को बिस्तर में रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और बेवजह ही धन हानि होने लगती है।

कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के स्वचालित माना जाता है, क्योंकि यह हर समय चलते ही रहते हैं। जैसे घड़ी, मोबाइल, लैपटॉप और वीडियो गेम जैसी चीजें कभी भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह चीजें आपकी नींद में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। यह चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती हैं। इनमें से निकलने वाली किरणें मस्तिष्क के लिए नुकसानदायक होती हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,sleeping vastu tips

किताबें, अखबार और मैगजीन

बहुत से लोग रात को सोने से पहले किताबें पड़ते हैं और सोते समय इन्हें अपने सिरहाने के पास ही रख लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन चीजों को कभी भी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। यह चीजें आपकी जिंदगी में नेगेटिव एनर्जी लेकर आती हैं और आपका जीवन तनावग्रस्त हो सकता है।

रस्सी

रस्सी का उपयोग दैनिक जीवन में कई तरह से कर सकते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, इसे सिर के पास रख कर सोने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इससे कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जूते-चप्पल

अक्सर लोग सोने से पहले अपने बेड के पास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, कभी भी बेड के पास या अपने सिरहाने के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है।

भूलकर भी न रखें पानी की बोतल

रात को कई लोगों को पानी पीने की भी आदत होती है। ऐसे में कई व्यक्ति पानी की बोतलों को सिरहाने रखकर ही सो जाते है। वास्तु के अनुसार, कभी भी यह बोतलें सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। पानी का संंबंधी चंद्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में यदि आप पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोते हैं तो आपको मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,sleeping vastu tips

सोना चांदी

हिंदू धर्म में सोने चांदी को बहुत पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है इसलिए वास्तु के अनुसार कभी भी इन सामग्रियों को अपने सिरहाने नहीं रखना चाहिए। ये आपके लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और उन्नति में बाधा डाल सकते हैं।

जंजीर

जंजीर भी कभी भी सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। जंजीर को सिर्फ सिरहाने के पास ही नहीं बल्कि बिस्तर के आसपास भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे बहुत ही अशुभ माना गया है। सिरहाने के पास इन्हें रखकर सोने से व्यक्ति के हर काम में मुश्किलें आ सकती हैं।

पानी की बोतल

कुछ लोग सोते समय पानी की बोतल या पानी से भरा पात्र सिर के पास रखकर सोते हैं। वास्तु के अनुसार, कभी भी सिरहाने के पास पानी से भरा बर्तन नहीं रखना चाहिए। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है।

ओखली

मान्यता है कि सोते समय सिरहाने के पास कभी भी ओखली नहीं रखनाी चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है। इसके अलावा जीवन में सुख-शांति की भी कमी होने लग जाती है।

दवाइयां

सोते समय कभी भी सिरहाने पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि ये जीवन में वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि सोते समय आप दवाइयां अपने बेड पर या फिर भी सिरहाने पर न रखें क्योंकि ये आपके जीवन में बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?