न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संकटमोचक हनुमान दूर करेंगे आपकी सभी पीड़ा, मंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय

आप भी किसी प्रकार के कष्ट का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं और परेशानी का निवारण पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jul 2022 7:42:14

संकटमोचक हनुमान दूर करेंगे आपकी सभी पीड़ा, मंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय

आज मंगलवार हैं जो कि संकटमोचक हनुमान जी का दिन माना गया हैं और इसी के साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह को भी यह दिन समर्पित है। हनुमान जी के प्रति आस्था रखते हुए भक्तगण आज के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद के प्रार्थी बनते हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति सभी प्रकार के रोग-दोष, भूत-पिशाच और भय से मुक्त हो जाता है। शास्त्रों में मंगलवार से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की कई समस्याएं हल हो जाती हैं। यदि आप भी किसी प्रकार के कष्ट का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं और परेशानी का निवारण पा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पीड़ाओं से आपको मुक्ति के लिए

यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल का एक पात्र हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें। प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें। हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

astrology tips,astrology tips iun hindi,lord hanuman,tuesday remedies

मंगल के प्रतिकूल प्रभाव के लिए

मंगलवार को 108 तुलसी के पत्तों पर राम नाम लिखकर हनुमानजी को तुलसी माला पहनाएं। यह इतना कारगर उपाय है कि इससे मंगल के सभी प्रतिकूल प्रभाव तो समाप्त होते ही हैं। शनिदेव भी हनुमानजी के ऐसे भक्त पर अपनी कृपा दृष्टि दिखाते हैं और किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

घर में सुख-शांति के लिए

प्रति मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान मंदिर में जाएं और गुड़, चना अर्पित करें। ऐसा आप 21 दिन तक करें और जब 21 दिन पूरे हो जाएं तो हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी तुरंत ही घर में सुख-शांति कर देंगे।

मंगल दोष दूर करने के लिए

हनुमानजी को बूंदी की प्रसाद बहुत प्रिय है। मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं और बूंदी का प्रसाद भेंट करें। प्रसाद को घर नहीं लाना है। इसे मंदिर के आस-पास मौजूद लोगों में बांट दें। नियमित 40 मंगलवार को यह उपाय करने से मंगल के दोष का अंत हो जाता है।

astrology tips,astrology tips iun hindi,lord hanuman,tuesday remedies

शत्रुओं का नाश करने के लिए

जो कोई सच्चे हृदय से मंगलवार के दिन बजरंगबाण का पाठ करता है उसके सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है, लेकिन इसका पाठ एक जगह बैठकर अनुष्ठानपूर्वक 21 दिन तक करना चाहिए और हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हनुमानजी सिर्फ पवित्र लोगों का ही साथ देते हैं।

भय दूर करने के लिए

यदि आपको अंधेरे या भूत-प्रेत से डर लगता है या किसी भी प्रकार का भय है तो आप मंगलवार के दिन पूजा के समय ॐ हं हनुमंते नम: का 108 बार जप करें।

कार्यों में सफलता के लिए

अगर आप अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो इस दिन मिट्टी का बर्तन लेकर, उसमें एक मुट्ठी मूंग दाल डालकर किसी ब्राहमण को दान करें। ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

शनि ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाने के लिए

हनुमानजी की जिस पर कृपा होती है, उसका शनि और यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। आप शनि ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएं। इसके अलावा इस दिन लाभ प्राप्ति के लिए सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?