न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

षट्तिला एकादशी पर किए गए तिल के ये प्रयोग चमकाएंगे आपकी किस्मत, होगी मोक्ष की प्राप्ति

तिल के ये उपाय बेहद साधारण हैं और सौभाग्य की प्राप्ति करवाने वाले है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 8:25:49

षट्तिला एकादशी पर किए गए तिल के ये प्रयोग चमकाएंगे आपकी किस्मत, होगी मोक्ष की प्राप्ति

आज 28 जनवरी को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि हैं जिसे षट्तिला एकादशी के तौर पर जाना जाता हैं। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और ध्यान करते हुए व्रत-उपवास किया जाता हैं और दान-तर्पण करने का महत्व हैं। षट्तिला एकादशी पर तिल से जुड़े भी कई उपाय किए जाते हैं जो आपकी किस्मत को चमकाने का काम करते हैं और पाप नाश करते हुए मोक्ष की प्राप्ति करवाते हैं। तिल के ये उपाय बेहद साधारण हैं और सौभाग्य की प्राप्ति करवाने वाले है। तो आइये जानते हैं षट्तिला एकादशी पर किए जाने वाले इन उपयों के बारे में...

तिल का पहला प्रयोग

व्रत रखने के अलावा सभी लोग इस दिन तिल का छह तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले तिल का प्रयोग तिल मिश्रित जल से स्नान। इस दिन सबसे पहले स्नान वाले जल में तिल मिला लें और उसके बाद ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जप करते हुए स्नान करें। इसके बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shattila ekadashi,til remedies

तिल का दूसरा प्रयोग

दूसरा तिल के तेल से मालिश। षट्तिला एकादशी के दिन व्रत करने वाले और न व्रत रखने वाले सभी को तिलों के तेल से मालिश करना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और सर्दी के विकार दूर होते हैं। आयुर्वेद में भी तिल के तेल से मालिश करने के कई फायदे बताए गए हैं। इससे त्वचा रोग और थकावट आदि समेत कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

तिल का तीसरा प्रयोग

तीसरा तिल का हवन। एकादशी के दिन सभी को पांच मुट्ठी तिल से हवन अवश्य करना चाहिए। हवन करने से पहले गाय के घी में तिलों को मिला लें और फिर ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जप करते हुए हवन कर सकते हैं। साथ ही आप कनकधारा स्तोत्र या श्री सूक्त का जप करते हुए हवन कर सकते हैं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और दरिद्रता का नाश होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shattila ekadashi,til remedies

तिल का चौथा प्रयोग

चौथा तिल वाले पानी का सेवन। एकादशी के दिन हर किसी को तिल वाले पानी का सेवन करना चाहिए। आप पीने वाले पानी में तिल मिला लें और उसे पूरे दिन पीते रहें। ऐसा करने से कई रोग दूर होते हैं। साथ ही आप दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों को तिलों का तर्पण भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

तिल का पांचवा प्रयोग

पांचवा तिल का दान। एकादशी के दिन तिलों का दान करने का विशेष महत्व पुराणों और शास्त्रों में बताया गया है। महाभारत में उल्लेख मिलता है कि जो भी व्यक्ति तिलों का दान करता है, उसे नरक के दर्शन नहीं करने पड़ते। इसलिए व्रती माघ माह की एकादशी के दिन ऋषि मुनि व गरीबों को तिल का दान करते हैं। मान्यता है कि एकादशी के दिन जितने तिलों का दान किया जाता है, उतने ही पाप नष्ट हो जाते हैं और उतने ही सालों के लिए स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त होता है।

तिल का छठवां प्रयोग

छठवां तिल से बने पदार्थ का सेवन। एकादशी के दिन व्रत रखने वाले और न व्रत रखने वाले सभी को तिल से बने पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इस दिन सायंकाल के समय तिल युक्त भोजन बनाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भोग लगाएं। साथ ही गरीब व जरूरतमंद को भी भोजन कराएं। साथ ही व्रती को भी तिलयुक्त फलाहार करना चाहिए। ऐसा करने से बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?