न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल नहीं कर पाए तो राशि अनुसार आज करें तिल से जुड़े ये उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

आज हम आपके लिए राशि अनुसार तिल से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से दुर्भाग्य को दूर कर जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jan 2022 8:27:01

कल नहीं कर पाए तो राशि अनुसार आज करें तिल से जुड़े ये उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

मकर संक्रांति का पावन पर्व इस बार 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाया जा रहा हैं। मकर संक्रांति के दिन दान, पुण्य, स्नान, तर्पण, हवन करने को बहुत पुण्यकारी माना गया हैं। इसी के साथ ही इस दिन का महत्व ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है जिसमें किए गए उपाय आपके जीवन को संवारने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए राशि अनुसार तिल से जुड़े कुछ उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से दुर्भाग्य को दूर कर जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष

मेष राशि वालों के लिए यह दिन दुर्भाग्य मिटाने वाला दिन है। इसके लिए आप एक मुट्ठी काले तिल लें और उसे अपने सिर पर से से 11 बार वारकर पीपल के पेड़ के चरणों में अर्पित करके श्रीहरि से दुर्भाग्य मिटाने की कामना करें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन सभी तरह की मनोकामना पूर्ण करने का दिन है। आप प्रभु श्रीहरि विष्णु जी को तिल-उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं और उनकी पूजा करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sakranti,til remedies

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन जीवन में आ रही सभी तरह की रुकावट को दूर करने का है। इस दिन आप श्रीहरि विष्णुजी को तिल-गुड से बनी रेवड़ियां अर्पित करें।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह दिन ऐश्‍वर्य और वैभव प्राप्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि विष्णु जी का दूध में तिल मिलाकर अभिषेक करेंगे मनोकामना भी पूर्ण होगी।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन रोग से मुक्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु जी को काले तिल और नारियल अर्पित करने के बाद उन्हें किसी गरीब महिला को दान कर दें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन दांपत्य जीवन में सुख प्राप्ति का दिन है। इसके लिए एक रोटी पर तिल की तेल लगाकर किसी गरीब बच्चे को खिलाएंगे तो पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए यह दिन गृहकलेश से मुक्ति का दिन है। आप श्रीहरि विष्णु जी के समक्ष कर्पूर से काले तिल जलाकर रखें और उसी से उनकी पूजा आरती करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,makar sakranti,til remedies

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन सभी तरह के संकटों से मुक्ति का दिन है। आप इस दिन श्रीहरि विष्णुजी पर अर्पित किए हुए काले तिल किसी गरीब को दान करने के साथ उसे एक काला सफेद दोरंगी कंबल भी दान कर दें।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन शनि संबंधी पीड़ा से मुक्ति का दिन है। इस दिन आप श्रीहरि भगवान विष्णु जी पर अर्पित किए हुए काले तिल में शहद मिलाकर खाएं।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन नजर दोष, अलाबला आदि से मुक्ति का दिन है। आप आटे में काले तिल मिलाकर उसकी रोटी बनाएं और उसे काले कुत्ते को खिलाएं। इससे पूर्व श्रीहरि के चरणों में इसे रखकर ही कुत्तों को खिलाएं।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्धिक संकट दूर करने का दिन है। आप श्रीहरि भगवान विष्णुजी के समक्ष तिल के तेल का ग्यारह मुखी दीपक जलाएं और उनसे प्रार्थना करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन धन समृद्धि में वृद्धि करने का दिन है। आप श्रीहरि विष्णुजी पर अर्पित किए हुए तिल को पीले कपड़े में बांधकर किचन में कहीं पर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?