न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंगूठा देखकर होगी व्यक्ति की पहचान, जानें किस पर करें भरोसा और कौन दे सकता हैं धोखा

आज हम आपको समुद्रशास्त्र में बताई गई जानकारी देने जा रहे हैं जिसके अनुसार अंगूठा देखकर व्यक्ति की पहचान की जा सकती है कि कौन धोखा देने वाला हैं और किस पर भरोसा किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 8:51:26

अंगूठा देखकर होगी व्यक्ति की पहचान, जानें किस पर करें भरोसा और कौन दे सकता हैं धोखा

जीवन के इस दौर में विश्वास और धोखा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिंदगी में कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी फितरत में ही धोखा होता हैं और ऐसे लोगों को साथ हमेशा नुकसानदायक साबित होता हैं। अब बात आती हैं कि व्यक्ति की पहचान कैसे करें ताकि कभी धोखा ना मिले। ऐसे में आज हम आपको समुद्रशास्त्र में बताई गई जानकारी देने जा रहे हैं जिसके अनुसार अंगूठा देखकर व्यक्ति की पहचान की जा सकती है कि कौन धोखा देने वाला हैं और किस पर भरोसा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं अंगूठे से कैसे करें व्यक्ति की पहचान।

astrology tips,astrology tips in hindi,thumb palmistry

ऐसा हो अंगूठा तो सतर्क हो जाइए

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार, अगर क‍िसी जातक के अंगूठे का आकार ब‍िल्‍कुल गोल हो या फ‍िर सामान्‍य से अध‍िक चौड़ा हो, तो इन लोगों से स‍तर्क हो जाइए। कहा जाता है क‍ि ऐसे जातक अपने फायदे के ल‍िए ही र‍िश्‍ते बनाते हैं। एक बार इनका काम बन जाए तो फ‍िर ये क‍िसी को नहीं पहचानते।

अगर अंगूठा पहला पर्व हो ऐसा तो

अगर क‍िसी जातक के अंगूठे का प्रथम पर्व यानी क‍ि पहला पोर मध्‍यम आकार का हो तो ऐसे लोगों से भी सतर्क रहें। कहा जाता है क‍ि ऐसे जातक दूसरों के बारे में हमेशा बुरा ही सोचते हैं। इनकी खूबी यह होती है क‍ि इनके मन में क्‍या चल रहा है यह कोई नहीं समझ सकता। इसी के चलते इनके साथ र‍िश्‍ता बनना महंगा पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,thumb palmistry

अगर हों अंगूठे पर ऐसी रेखाएं तो

अगर क‍िसी जातक के अंगूठे के दूसरे पर्व पर तीन आड़ी रेखाएं हों या फ‍िर क्रॉस के न‍िशान हों, तो इनसे भी दूरी बनाकर रखनी चाह‍िए। कहा जाता है क‍ि ऐसे जातक हर बात पर कुतर्क करते रहते हैं। यही वजह है क‍ि इनसे दोस्‍ती करने से केवल मानसिक तनाव बढ़ता है। यही नहीं इनके साथ का ऐसा दुष्‍प्रभाव पड़ता है क‍ि सामने वाले को अपने व्‍यक्तिगत और सामाज‍िक जीवन में कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे अंगूठे वाले जातकों से भी रहें बचकर

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार, ऐसे जातक ज‍िनके अंगूठे का ऊपरी भाग सामान्‍य से अध‍िक मोटा होता है और नीचे का भाग सामान्‍य आकार का होता है तो ऐसे जातकों से भी बचकर रहें। कहा जाता है क‍ि ऐसे लोग केवल अपना ही ह‍ित सोचते हैं। ये बहुत सोच-समझकर केवल अपने ह‍ित के ल‍िए ही क‍िसी से भी र‍िश्‍ता जोड़ते हैं। यही वजह है क‍ि ऐसे जातकों से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका