न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं बनी रहे सुख-समृद्धि, घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें

घर के मंदिर में देवी-देवताओं के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी रखी जाती हैं जो सकारात्मकता लेकर आती हैं। इनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 6:38:49

चाहते हैं बनी रहे सुख-समृद्धि, घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता हैं जिसके चलते हर घर में मंदिर बनाया ही जाता हैं जहां देवी-देवताओं की तस्वीर रख उनकी पूजा की जाती हैं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियों को दूर कर उनके लिए सुख-समृद्धि का आगमन करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के मंदिर में देवी-देवताओं के अलावा कुछ चीजें ऐसी भी रखी जाती हैं जो सकारात्मकता लेकर आती हैं। इनसे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

शालिग्राम से धन की समस्या होगी दूर

घर के पूजास्थल में शालिग्राम रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि रोजाना तुलसी के पत्तों को जल में मिलाकर शालिग्राम को स्नान करवाना चाहिए। इससे भगवान श्रीहरि व धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आर्थिक परेशानी दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आय से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,happiness and money

मोरपंख से बुरी नजर रहेगी दूर

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। ऐसे में इसे पूजा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे बुरी नजर से बचाव रहने के साथ घर में पॉजीटिविटी फैलती है। साथ ही घर में कीड़े-मकोड़ों व चिपकली की समस्या से छुटकारा मिलता है।

गंगाजल से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

मान्यता है कि पूजाघर में छोटे से पीतल या चांदी के पात्र में गंगाजल जरूर रखना चाहिए। साथ ही रोजाना या शुभ अवसरों पर पूजा के बाद इससे पूरे घर पर छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,happiness and money

शंख से मिलेगा शुभफल

शंख भगवान श्रीहरि का अतिप्रिय है। ऐसे में घर के पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखने में इसे बजाने का विशेष महत्व है। इससे घर के चारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली बढ़ती है। घर का माहौल शांत व भक्तिमय रहता है। खासतौर पर गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्‍णु की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

गौमूत्र और गौघृत से मिलेगा देवी-देवताओं का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में गाय को माता के समान माना जाता है। मान्यता है कि इसमें 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं। ऐसे में गौमूत्र और गौघृत को पूजा घर जरूर रखना व इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में देवी-देवताओं का वास होने के साथ उनका आर्शीवाद बना रहेगा। ऐसे में जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?