न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके जीवन में पैसों की तंगी का कारण बनती हैं वास्तु की ये गलतियां, बना सकती हैं कंगाल

वास्तु में कई ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिनके कारण आपके जीवन में पैसों की तंगी आने लगती हैं और इन्हें जल्द ठीक ना किया गया तो आप कंगाल भी हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 9:06:41

आपके जीवन में पैसों की तंगी का कारण बनती हैं वास्तु की ये गलतियां, बना सकती हैं कंगाल

घर के निर्माण से लेकर उसमें रखी हर एक वस्तु से जुड़ी जानकारी वास्तु में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। वास्तु में बताए गए इनके नियमों का पालन कर सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन किया जा सकता है। वहीँ वास्तु में कई ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिनके कारण आपके जीवन में पैसों की तंगी आने लगती हैं और इन्हें जल्द ठीक ना किया गया तो आप कंगाल भी हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन वास्तु नियमों के बारे में जिनकी अवेहलना पर आपको धन संबंधी मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पूजा स्थल पर खंडित मूर्ति

अक्सर देखने में आता है कि मंदिर में रखी हुई तस्वीरें या प्रतिमाएं यदि थोड़ी बहुत टूट या चटक जाती हैं तो भी उन्हें पूजा स्थान पर रखें रहने देते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि मंदिर में खंडित मूर्ति रखी होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है जिससे आपके परिवार में कलह और धन की परेशानी होने लगती है। खंडित मूर्ति यदि मिट्टी की हो तो उसे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,money loss  vastu mistakes

झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू लगाने से कूड़े के साथ घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर हो जाती है लेकिन झाड़ू लगाने से लेकर उसके रख रखाव का भी विशेष ध्यान रखें। झाड़ू कभी भी सूर्यास्त के बाद न लगाएं। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जहां आने वाले लोगों की नजर या पैर लगें। यदि आप झाड़ू को सही तरीके से नहीं रखते हैं तो यह आपके घर में पैसों की तंगी का कारण हो सकता है।

धन की अलमारी का दरवाजा

वास्तु के अनुसार धन रखने की अलमारी या तिजोरी का दरवाजा कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए। यदि आपके घर या कार्यस्थल की तिजोरी या धन रखने की अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो आपके पास सदैव धन की तंगी बनी रहती है। हां तिजोरी या धन रखने की अलमारी को दक्षिण दिशा इस प्रकार से रख सकते हैं कि खोलते वक्त उसका मुख उत्तर की तरफ रहे। उत्तर को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा में तिजोरी का दरवाजा खुलने से हमेशा धन की बरकत बनी रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,money loss  vastu mistakes

नल टपकना

कभी कभार हमारे घर में नल से पानी टपकने लगता है लेकिन हम किसी न किसी वजह से इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन इसके कारण आपको धन की तंगी उठानी पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि जिस तरह से फालतू जल बहता है उसी तरह से आपके घर से धन बाहर जाता है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर लगती है।

घर के मुख्य द्वार पर गंदगी

घर का मुख्य द्वार से न केवल लोगों का आना-जाना होता है बल्कि मुख्य द्वार से ही घर में ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि मुख्य द्वार की देहरी कहीं से भी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए। यदि मुख्य द्वार पर गंदगी हो या फिर कूड़ेदान रखा जाता है तो उसे तुरंत हटा दें अन्यथा धन की किल्लत बनी रहती है। सुबह उठने के बाद हमें सबसे पहले का घर का मुख्य द्वार कुछ देर के लिए खोल देना चाहिए और मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाकर पानी डालकर सफाई करनी चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?