न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में आपको दिखाई दें इन चीजों का सपना, होगी धन और समृद्धि की प्राप्ति

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सावन के इस महीने में सपने में शिव से जुड़ी कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ होता हैं। इन चीजों का दिखना संकेत होता हैं कि आपके जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 7:43:29

सावन में आपको दिखाई दें इन चीजों का सपना, होगी धन और समृद्धि की प्राप्ति

सावन का महीना जारी हैं जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह महिना शिव से जुड़ी कई चीजों के लिए जाना जाता हैं, जैसे शिव द्वारा समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीने, शिव द्वारा पृथ्वी पर अवतरित होकर ससुराल जाने आदि। ऐसे में सावन का यह महीना भोलेनाथ की कृपा पाने का सबसे अच्छा समय माना जाता हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सावन के इस महीने में सपने में शिव से जुड़ी कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ होता हैं। इन चीजों का दिखना संकेत होता हैं कि आपके जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होने वाली हैं। आइये जानते हैं सपने में दिखने वाली इन चीजों के बारे में...

साक्षात शिवजी के दर्शन

यदि किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव दिखाई देते हैं या भगवान शिव के मंदिर के दर्शन होते हैं तो समझिए कि आप पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी हुई है। ऐसे में आपके सारे काम बनने के आसार रहते हैं। भगवान शिव का सपने में दिखना किसी काम में बड़ी सफलता मिलने का संकेत माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,lord shiva

काले शिवलिंग के दर्शन

सावन के महीने में सपने में काले शिवलिंग को देखना शिव की भक्ति का फल माना जाता है। ऐसा होना साक्षात भगवान शिव के दर्शन होने के समान है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव आपकी भक्ति से प्रसन्‍न हैं और जल्‍दी ही आपको अपने से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनाई पड़ सकती है। अगर कोई कुंवारी कन्‍या सपने में शिवलिंग देखती है तो इसका अर्थ है कि जल्‍दी ही उसे सुयोग्‍य वर की प्राप्ति होने वाली है।

शिव डमरू के दर्शन

वास्‍तु में डमरू को सकारात्‍मकता का प्रजीक माना गया है। अगर आपके सपने में शिवजी का डमरू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, सृष्टि की रचना के वक्‍त भगवान शिव ने डमरू बजाकर ही 14 स्‍वर निकाले थे। इसलिए डमरू की ध्‍वनि को बेहद खास माना जाता है। सावन में सपने डमरू दिखना शिव तत्‍व की प्राप्ति का संकेत देता है। इसका अर्थ है कि जल्‍द ही आपके जीवन में सकारात्‍मकता प्रवेश करने वाली है और आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,lord shiva

नाग देवता के दर्शन

सावन के महीने में नाग देवता के दर्शन होना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। यदि आपको साक्षात नाग कहीं नजर आए तो नजरें झुकाकर उसे प्रणाम करके धीरे से निकल जाना चाहिए। वैसे तो स्वप्न में नाग दिखने से अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी होता है। अगर बहुत सारे नाग दिखते हैं तो अशुभ होता है। अगर स्वप्न में नाग दिखाई देता है और आप भाग रहे हैं और नाग आपका पीछा कर रहा है तो अशुभ ही अशुभ होगा। लेकिन सावन के महीने में सपने में नाग को देखनेे का मतलब है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी। नाग देवता का सावन माह में सपने में आना धन वृद्धि का संकेत माना जाता है।

त्रिशूल के दर्शन

त्रिशूल भगवान शिव जी का प्रिय अस्त्र है जो शुभ कार्य का प्रतीक है। यह भूत, वर्तमान, भविष्य और नए जन्मों को दर्शाता है। त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारक माना गया है। त्रिशूल के तीनों छोर पर ब्रह्मा विष्णु शिव का वास होता है। सपने में यदि आपको त्रिशूल दिखाई दे तो समझे ईश्‍वर कृपा आप पर है। सपने में त्रिशूल का दिखना इस बात का संकेत है कि आपकी समस्‍त परेशानियां दूर होने वाली हैं और अब आपको हर कार्य में लाभ होगा।

नंदी के दर्शन

धार्मिक मान्‍यताओं में नंदी को शिवजी का गण माना गया है और यह उनके वाहन भी हैं। इसलिए सावन में नंदी के साक्षात दर्शन होना भी अच्‍छा होता है और यदि नंदी सपने में आए तो भी यह अच्‍छा है। ऐसा माना जाता है शिवजी की आज्ञा से नंदी ने आपको सपने में आकर दर्शन दिए हैं। अब जल्‍दी ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और आपको शिवजी का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब