न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 पौधों में माना जाता हैं दैवीय शक्तियों का वास, घर में होता हैं खुशियों का आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना गया हैं और सही दिशा में इन्हें लगाया जाए तो घर के सभी दुख और संकटों का नाश होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 8:45:53

इन 8 पौधों में माना जाता हैं दैवीय शक्तियों का वास, घर में होता हैं खुशियों का आगमन

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का बहुत महत्व बताया गया है जिनकी प्रतिदिन पूजा की जाती हैं। मान्यता हैं कि कुछ पौधों में दैवीय शक्तियों का वास होता हैं जिनकी पूजा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होते हुए खुशियों का आगमन होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना गया हैं और सही दिशा में इन्हें लगाया जाए तो घर के सभी दुख और संकटों का नाश होता है। इन्हें लगाने के बाद नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाए तो आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

तुलसी का पौधा


तुलसी का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के जितना दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में मां तुलसी की रोज पूजा होती है वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। लेकिन इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे इसका अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

शमी का पौधा


ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शनि से माना जाता है। शमी का पौधा शनि ग्रह से संबंधित होता है। न्याय देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को मुख्य द्वार पर बाई और लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को ऐसे लगाना चाहिए, जिससे की इस पर कोई भी छाया न पड़े।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants bring positivity,positivity in life

अशोक का पौधा

अशोक का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में यह पौधा होता है वहां पर कोई रोग नहीं होता। इसके अलावा यह पौधा घर के वास्तु दोष भी दूर करता है। यह पौधा जिस घर में लगा होता है। वहां परिवार के सदस्यों के बीच कोई मतभेद भी नहीं होता। इस पौधे से घर में भी हमेशा तरक्की रहती है।

श्वेतार्क का पौधा


श्वेतार्क के पौधे का संबंध गणेश भगवान से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे में हल्दी, चंदन, चावल और जल चढ़ाया जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इससे घर में पैसे की भी कमी नहीं रहती। इस पौधे में औधीय गुण भी पाए जाते हैं। श्वेतार्क के पौधे से भगवान शिव की पूजा भी की जाती है।

लक्ष्मणा का पौधा


घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और घर के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है। एक मान्यता के अनुसार इस पौधे से माता लक्ष्मी का संबंध है। इतना ही नहीं, कहा जाता है जिस घर में यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इस पौधे के घर में लगे होने से वास्तु दोष भी दूर होता है साथ ही वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा मानी जाती है। मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा को धन की कारक दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से घर में धन आगमन के अनेक रास्ते खुलते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants bring positivity,positivity in life

धतूरे का पौधा

वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरे का भी पौधा लगाते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोगों को भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी के घर में तनाव रहता है तो वो भी शिव जी की कृपा से दूर हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धतूरा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।

हल्दी का पौधा


मान्यता है कि इसे घर के आंगन में लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। वहीं, परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में घर में हल्दी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में रखने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं, गृह-कलेशों से मुक्ति पाने के लिए इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

आंवले का पौधा


धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आंवले के पौधे में भगवान का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को आंवले का फल और पौधा बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस पौधे को घर के उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि घर में आंवले का पौधा लगाकर नियमित रुप से इसकी पूजा की जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका