न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगाली का कारण बनते हैं घर में लगे ये पौधे, लाते हैं बर्बादी

यदि नकारात्मक ऊर्जा वाले पौधे घर में लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कंगाली का कारण बनते हैं। जितना जल्दी हो सके इन्हें घर से दूर करने में ही आपकी भलाई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 7:49:28

कंगाली का कारण बनते हैं घर में लगे ये पौधे, लाते हैं बर्बादी

अपने घर को सजाने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोग घर के आंगन या बगीचे में पौधे लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है जिनमें पौधे भी शामिल हैं। पेड़-पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। लेकिन कुछ पौधे नकारात्मकता का भी प्रसार करते हैं। कहा जाता है कि यदि नकारात्मक ऊर्जा वाले पौधे घर में लगे हों तो घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कंगाली का कारण बनते हैं। जितना जल्दी हो सके इन्हें घर से दूर करने में ही आपकी भलाई हैं।

मेहंदी के पौधे


मेहंदी के पेड़ तो अमूमन घरों में मिल ही जाते हैं, कारण है कि इनके पत्तों को घिसकर महिलाएं हाथों पर लगाने और बालों में भी लगाती हैं। हालांकि ये पेड़ लाभकारी औषधियों का खजाना कहा जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये पेड़ घर के लिए अशुभ है।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life,plants

बोनसाई के पौधे

आजकल बोनसाई पौधों का घर में रखने का चलन तेजी से बढ़ा है। माना जाता है कि बोनसाई को घर में रखने से सदस्यों की प्रगति में रूकावट आती है। प्रगति के रास्ते बंद हो जाते हैं। वहीं घर के अंदर लाल फूल वाले पौधों को भी रखने से बचना चाहिए। हालांकि इन्हें आप इन्हें खुली जगह या बगीचे में रख सकते हैं।

इमली का पौधा


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वाद-विवाद बढ़ता है। साथ ही यह भी कहा जाता है की जिस जमीन पर इमली का पौधा है, वहां घर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

बबूल का पौधा


बबूल का पौधा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह पौधा घर में विवाद को जन्म देता है। वैसे तो यह पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन इसे घर में नहीं लगाना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,negativity in life,plants

कैक्टस के पौधे

कैक्टस का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि कैक्टस के पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा ऐती है और घर में दुर्भाग्य शुरू हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या घर के आसपास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

खजूर के पौधे


खजूर आपकी सेहत तो बना सकता है, लेकिन घर में इसका पौधा किस्मत बिगाड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में खजूर का पेड़ लगाने से परिवार के सदस्य परेशान रहते हैं और आर्थिक तंगी उठानी पड़ी है।

नींबू और आंवले का पेड़


अक्सर लोग अपने घर या गार्डन में आंवला और नींबू का पेड़ लगाते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इन्हे भी शुभ नहीं माना गया है। यदि आपके घर में या फिर घर के बाहर नींबू या आंवले का पेड़ लगा है तो उसे हटा दें, क्योंकि इनके मौजूद रहने से घर में क्लेश बढ़ता है और तनाव की स्थिति निर्मित होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका