न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में लगे ये पौधे चुंबक की तरह खींचकर लाते हैं पैसा, जानें इनके बारे में

वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ धन की भी बारिश होगी। यह पौधे आपके घर में चुंबक की तरह पैसा खींच कर लाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 7:21:00

घर में लगे ये पौधे चुंबक की तरह खींचकर लाते हैं पैसा, जानें इनके बारे में

हर कोई चाहता हैं कि उसके घर में सुख-शांति का वास हो और सकारात्मकता बनी रहे। अक्सर कई लोगों को यह शिकायत रहती हैं कि वे कड़ी मेहनत करते हैं और हर संभव प्रयास करते हैं उसके बावजूद भी घर में बरकत और खुशियां नहीं रहती हैं। ऐसे में आपको अपने घर का माहौल सकारात्मक बनाने की जरूरत होती हैं जिसमें आपकी मदद कर सकते हैं कुछ पौधे। जी हां, वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता के साथ धन की भी बारिश होगी। यह पौधे आपके घर में चुंबक की तरह पैसा खींच कर लाते हैं। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

बांस का पौधा लगाएं

बांस का पौधा घर में सजावट के भी बहुत ही काम आता है। वास्तु जानकारों के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप बांस का पौधा लगाते समय उस पर लाल रंग के धागे को लपेट दें। यदि आपके पास लाल रंग का धागा नहीं है तो आप लाल टेप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप घर में 7-9 डंठल वाला पेड़ लगा सकते हैं।

जेड प्लांट

गोल पत्तों वाला ये प्लांट दिखने में जितना खूबसूरत है इसके फायदे उससे भी कहीं ज्यादा हैं। घर और ऑफिस में इस पौधे को लगाएं। आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी क्योंकि ये आपको पॉजिटिव एनर्जी देगा। इसे एंट्रेंस के पास लगाएं।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants for positivity,money in life

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही महत्व दिया जाता है। इसे पौधे को लक्ष्मी का रुप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा हो वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे को आप ईशान कोण में लगा सकते हैं। रविवार, एकादशी और द्वादशी वाले दिन तुलसी को हाथ न लगाएं और न ही जल दें। गुरुवार के दिन आप तुलसी में कच्चा दूध जरुर चढ़ाएं।

हल्दी का पौधा लगाएं

आप घर में हल्दी का पौधा भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यह पौधा घर की दरिद्रता भी दूर करता है, और मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनती है। आप इस पौधे को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इसे घर में लगाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। यह पौधा घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर करता है।

धतूरे का पौधा

कहा जाता है कि धतूरे का पौधा शिवजी का वास माना जाता है। ऐसे में रविवार और मंगलवार के दिन काले धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि रविवार या मंगलवार के दिन पौधा लगाना बहुत ही अच्छा रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से आपको भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।

शमी का पौधा लगाएं

आप घर में शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। सुख और समृद्धि पाने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा आपके घर में पैसे को खींचता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से व्यक्ति की शनि की दिशा भी सुधरती है और कुंडली में शनि मजबूत होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants for positivity,money in life

केले का पौधा

कहते हैं घर में केले का पेड़ लगाना से नकारात्मकता ऊर्जा दूर होती है। केले का पौधा घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा अगर घर में लगा दिया जाए तो घर में बरकत होती है साथ ही धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। हालांकि। इस बात का खास ख्याल रखें की तुलसी का पौधा और केले का पौधा एक साथ नहीं लगाना चाहिए। जब भी इन दोनों पौधों को लगाएं तो घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ तुलसी का पौधा और दाई तरफ केले का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।

चंपा का पौधा

वास्तु के मुताबिक घर में केले, चंपा और केतकी आदि के पेड़ पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियों में लाभ मिलता है। चंपा के पौधे को वास्तव में सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

मनी प्लांट लगाएं

आप घर में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। सही दिशा में इस पौधे को लगाने से धन में वृद्धि होती है। आप मनी प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता जाता है, वैसे ही व्यक्ति की धन में भी वृद्धि होती है। यदि आप मुख्य द्वार पर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहते तो कांच की बोतल में भी लगाकर भी इसे घर के अंदर रख सकते हैं।

स्नेक प्लांट

इसे बड़ी खिड़की या एंट्रेंस के पास लगाएं। यह एक रक्षक के रूप में काम करता है। घर में काम करने की जगह या ऑफिस में इसे लगाने से आप ज्यादा फोकस होकर काम कर पाएंगे। इसे बेडरूम या बच्चों के कमरे में ना लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?