न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्य द्वार पर होने वाली ये चीजें लाती हैं दुर्भाग्य, बढ़ती हैं कर्ज की समस्याएं

वास्तु में घर के मुख्य द्वार से जुड़ी जानकारी भी दी गई हैं जिसके अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके यहां होने से दुर्भाग्य का आगमन होता हैं। मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मुख्य द्वार के पास नहीं होना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Nov 2022 12:39:30

मुख्य द्वार पर होने वाली ये चीजें लाती हैं दुर्भाग्य, बढ़ती हैं कर्ज की समस्याएं

वास्तु शास्त्र भारत की एक प्राचीन विद्या हैं जिसके अनुसार व्यक्ति के जीवन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो उनके आसपास की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को संचारित करने का काम करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों का आपकी सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक स्थिति पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं। वास्तु में घर के मुख्य द्वार से जुड़ी जानकारी भी दी गई हैं जिसके अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके यहां होने से दुर्भाग्य का आगमन होता हैं। मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव भी डालता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मुख्य द्वार के पास नहीं होना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

पेड़-पौधे ना हो

मेन गेट के पास पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु के अनुसार यह आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न करते हैं और घर के बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर बनाते समय या खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर के पास पेड़ ना हों। वास्तु के मुताबिक घर के सामने पेड़ होने से यह बाल दोष लगता है।

सीधा मार्ग ना हो

मेन गेट के सामने ध्यान रखें कि कोई सीधा मार्ग ना हो। बहुत से ऐसे घर होते हैं कि जहां उनके घर के सामने ही गली का अंत होता है अर्थात उनके घर के सामने से ही सीधा मार्ग जाता है। ऐसा करना घर के स्वामी के लिए सही नहीं रहता और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम खत्म हो जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,negativity in life,main gate vastu tips

कूड़ा-करकट ना हो

इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर के सामने कूड़ा-करकट या फिर गंदा पानी नहीं होना चाहिए। कुछ लोग कूड़ेदान को द्वार के पास ही रख देते हैं। यह वास्तु के हिसाब से सही नहीं रहता है। घर और द्वार के आसपास गंदगी रहने से आपके स्वास्थ्य पर तो बुरा प्रभाव पड़ता ही है साथ ही आपको मान सम्मान और धन की हानि भी होती है। आपको कर्ज का सामना करना पड़ता है।

कीचड़ ना हो

मेन गेट के सामने कभी भी जलजमाव या कीचड़ नहीं होना चाहिए, ऐसा करने से घर पर वास्तु दोष लगता है। वास्तु के मुताबिक घर के बाहर इन चीजों के होने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है और धन का काफी नुकसान भी होता है। इसलिए घर के सामने से ऐसी चीजों को दूर रखें।

पत्थर ना हो

वास्तु के अनुसार द्वार के सामने कभी भी घर के बाहर पत्थर जमा नहीं होने देना चाहिए। इससे घर के सदस्यों की तरक्की में बाधाएं आती हैं। यदि घर के सामने कोई काम है तो काम हो जाने के बाद पत्थरों को तुरंत ही वहां से हटा दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,negativity in life,main gate vastu tips

मंदिर ना हो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह भी ध्यान रखें कि घर के सामने कोई मंदिर ना हो। घर के सामने मंदिर या धार्मिक स्थल होने से कोई ना कोई परेशानी लगी रहती है या फिर संकटों से घिरे रहते हैं। साथ ही घर के सदस्यों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। साथ ही ध्यान रखें के द्वार के ऊपर द्वार ना हो, बहुत से लोग घर के अच्छा दिखने के चक्कर में ऐसा करते हैं, लेकिन यह सही नहीं है।

बिजली के खंभे ना हो

मेन गेट के सामने बिजली के खंभे या स्तंभ नहीं होने चाहिए। इसका अशुभ प्रभाव घर की महिलाओं पर पड़ता है, उनके साथ कोई ना कोई समस्या बनी रहती है, चाहे फिर वह करियर या पारिवारिक ही क्यों ना हो। इसलिए घर बनवाते समय या खरीदते समय ये चीजों ना हों, इस बात का ध्यान रखें।

किसी भी तरह का अवरोध ना हो

वास्तु के अनुसार घर के आगे किसी भी तरह का अवरोध होना अच्छा नहीं रहता है। खासतौर पर घर के ठीक सामने बड़े या घने पेड़ लगे होना सही नहीं रहता है क्योंकि इससे घर में आ रही हवा और रोशनी में बाधा आती है, जिससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी अवरूद्ध हो जाता है और आपके घर में कलह एवं आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?