न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : घर में रखें ये सुगंधित चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सुगंधित महक मन को सुकून देती है और खुशनुमा माहौल भी बनाती है। वास्तु के अनुसार गृहकलह, अशांति, तनाव और मनमुटाव को दूर करने में सुंगध का प्रयोग करना बहुत सकारात्मक परिणाम देता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी सुगंधित चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 8:06:44

Diwali 2022 : घर में रखें ये सुगंधित चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

दिवाली का त्यौहार आने से एक दिन पहले तक भी सभी अपने घरों की साफ़-सफाई में लगे रहते हैं ताकि मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना ना करना पड़े। धन की देवी मां लक्ष्मी जल्दी किसी से प्रसन्न नहीं होती, लेकिन कुछ तरीके अपनाए जाएं तो उन्हें प्रसन्न किया जा सकता हैं। इसका एक तरीका है सुगंध जो घर में सकारात्मकता लाने के साथ ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं। सुगंधित महक मन को सुकून देती है और खुशनुमा माहौल भी बनाती है। वास्तु के अनुसार गृहकलह, अशांति, तनाव और मनमुटाव को दूर करने में सुंगध का प्रयोग करना बहुत सकारात्मक परिणाम देता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी सुगंधित चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करेगी। आइये जानें इनके बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,positivity by fragrance,diwali 2022

धूप और अगरबत्ती

धूप और अगरबत्ती को शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवताओं की पूजा के अलावा आप इसे घर को खुशबूदार बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खुशबू से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा

कपूर

कपूर अति सुगंधित पदार्थ होता है तथा इसके दहन से वातावरण सुगंधित हो जाता है। कपूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कपूर जरूर जलाएं। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कपूर का बहुत‍ महत्व है। यदि सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं, तो सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्कारिक रूप से वास्तुदोष को दूर कर देगा।

लोबान

लोबान का इस्तेमाल आप घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। लोबन के धुएं से आप घर को पॉजिटिव बना सकते हैं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होगी और घर में देवताओं का भी वास होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,positivity by fragrance,diwali 2022

गुग्गुल

गुग्गुल एक वृक्ष का नाम है। इससे प्राप्त लार जैसे पदार्थ को भी 'गुग्गल' कहते हैं। इसका उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुंगध से भर जाता है। घर में साफ-सफाई रखते हुए पीपल के पत्ते से 7 दिन तक घर में गौमूत्र के छींटे मारें एवं तत्पश्चात शुद्ध गुग्गल की धूप जला दें। इससे घर में किसी ने कुछ कर रखा होगा तो वह दूर हो जाएगा और सभी के मस्तिष्क शांत रहेंगे। हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।

ताजे फूल

घर को प्राकृतिक खुशबू देने के लिए भी आप ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुलाब की पंखुड़ियों को कांच के बर्तन में डालकर अपने घर में रख सकते हैं। इससे घर में रखने से आपके घर में भी खूशबू बनी रहेगी। घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा।

चंदन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चंदन को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप घर में इसका इस्तेमाल खुशबू बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसकी खुशबू मन को शांति देती है। सिर पर चंदन का तिलक लगाने से शांति मिलती है। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घीसा जाता है और गरूड़ घंटी की ध्वनि सुनाई देती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?