न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में इन 5 चीजों का होना बहुत अशुभ, पारिवारिक कलह के साथ आती हैं आर्थिक परेशानियां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में अशुभता व नकारात्मकता लाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 08:31:04

घर में इन 5 चीजों का होना बहुत अशुभ, पारिवारिक कलह के साथ आती हैं आर्थिक परेशानियां

वास्तु का घर से गहरा नाता होता है जिससे घर की खुशियां जुड़ी होती हैं। वास्तु में कई ऐसी चीजों की जानकारी दी गई हैं जो घर की शुभ-अशुभ स्थिति को तय करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में अशुभता व नकारात्मकता लाती हैं। इन चीजों के घर में होने से घर में पारिवारिक कलह के साथ आर्थिक परेशानियां भी आती हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो सके इन चीजों को घर से बाहर कर दें। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

घर में पक्षी का घोंसला होना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अक्सर छत या फिर किसी कोने पर पक्षी का घोंसला दिख जाता है, जो वास्तु के अनुसार गरीबी को आमंत्रित करता है। अगर किसी पक्षी का अंडा टूट जाए तो यह निकट भविष्य में आर्थिक चुनौतियों का कारण बनने का संकेत है। ऐसे में कबूतर या अन्य पक्षी का घर में घोंसला नहीं बनाने देना चाहिए लेकिन अगर घोंसला घर की चारदीवारी के बाहर हो तो इससे कोई परेशानी नहीं होती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,things bring negativity

घर में पड़े टूटे बर्तन

घर में पड़े टूटे बर्तन व टूटे कांच राहु का प्रतीक माने जाते हैं, जो मानसिक पीड़ा व आर्थिक नुकसान करते हैं। साथ ही घर में किसी दीवार पर दरारें भी देखने को मिल जाती हैं, ये सभी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इसलिए घर में अगर टूटे बर्तन व कांच रखे हैं तो उनको तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए और घर की दीवारों पर दरारें हैं तो उनको सही करवा लेना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु बना रहता है और जीवन में तरक्की आती है।

वित्तीय स्थिति को प्रभावित करती हैं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जाल व कबाड़ भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। जिन घरों में हर रोज साफ-सफाई रहती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में अगर कुछ चीजें ऐसी हैं, जो मरम्मत की मांग करती हैं तो उनको सही करवा लें या उन्हें घर के बाहर कूड़ेदान में फेंक दें। साथ ही मकड़ी के जाल को भी तुरंत हटा दें। माना जाता है कि जाले न सिर्फ वित्तीय स्थिति को प्रभावित करते हैं बल्कि किसी भी कार्य या गतिविधि को भी रोकते हैं। इसलिए कबाड़ और जाले को हमेशा हटाते रहना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,things bring negativity

नल से टपकता हुआ पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी धन का प्रतिनिधित्व करता है। अक्सर देखने को मिलता है कुछ लोगों के घरों में नल से पानी टपकता रहता है साथ ही घर की दीवारों में भी नमी रहती है, जो वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है। जिस घर में ऐसी स्थिति रहती है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर के नलों का हमेशा सही रखें और दीवारों पर किसी भी प्रकार की नमी न हो, इस बात का भी ध्यान रखें।

शनि का प्रभाव बढ़ाती हैं ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे जूते-चप्पल संबंध शनि से माना जाता है और फटा हुआ जूता घर में रखने से वह शनि के नकारात्मक प्रभावों को बढ़ाता है। वहीं बंद घड़ी घर की प्रगति को रोकने की सूचक है और इसको घर में रखने से धन की हानि होती है। अगर आपके घर में बंद पड़ी घड़ी या फिर फटे हुए जूते-चप्पल रखे हुए हैं तो उनको भी घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष के साथ-साथ शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार