न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी आदतें ही बनती हैं खराब किस्मत का कारण, रूक जाती हैं तरक्की

वास्तु के अनुसार कई काम ऐसे हैं जिन्हें हम दैनिक दिनचर्या में करते हैं और वे खराब किस्मत का कारण बनते हुए तरक्की में बाधक बनती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 7:06:20

आपकी आदतें ही बनती हैं खराब किस्मत का कारण, रूक जाती हैं तरक्की

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग अपने कार्यों में विफलता के लिए अपनी किस्मत को दोष देते हुए नजर आते हैं। लेकिन आपका यह जानना भी जरूरी हैं कि खराब किस्मत का कारण आपके कर्म ही हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार कई काम ऐसे हैं जिन्हें हम दैनिक दिनचर्या में करते हैं और वे खराब किस्मत का कारण बनते हुए तरक्की में बाधक बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से व्यक्ति खुद के अवनति का मार्ग प्रशस्त करता हैं और इन कामों को करने से बचना चाहिए।

बिस्‍तर पर बैठकर खाना

शास्‍त्रों में बिस्‍तर पर बैठकर खाना, बीमारियों का घर माना गया है। वास्‍तु के अनुसार बिस्‍तर पर बैठकर कभी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर में अशांति फैलती है और घर में रहने वाले सदस्‍यों के ऊपर भी कर्ज चढ़ता है। माना जाता है कि बिस्‍तर पर बैठकर खाना बीमारियों को न्‍यौता देने के बराबर है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को सुधार लें।

vastu tips,vastu tips in hindi,bad habits

रसोई में न करें ऐसी गलती

कुछ लोगों की आदत होती है रसोई में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं। या फिर बर्तनों में बचा हुआ खाना भी यूं ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए कि अपना ही नुकसान कर रहे हैं। अगर आप रात में बर्तन साफ नहीं कर सकते हैं तो उन्‍हें ऐसे ही पानी से धोकर रख दें। रसोई में जूठे बर्तन छोड़ देना मां अन्‍नपूर्णा का अपमान माना जाता है। साथ ही जूठे बर्तन से एक प्रकार की नेगेटिव एनर्जी निकलती है जो कि आपके जीवन में तनाव पैदा करती है। रात में बर्तन को साफ करके सोने से धन की हानि भी रुकती है।

रात को सोने से पहले करें यह काम

रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्‍टी पानी भरकर रख देते से चमत्‍कारिक लाभ होते हैं और आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है। वहीं बाथरूम में बाल्टी भरकर रखने से आपके जीवन में तरक्‍की के रास्‍ते खुलने लगते हैं। कहा जाता है कि बाथरूम में बाल्‍टी भरकर रखने से मां लक्ष्‍मी भी आपके ऊपर प्रसन्‍न होती हैं और आपके घर में धन की भरमार रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,bad habits

सूर्यास्‍त के बाद न करें ऐसा

सूर्यास्‍त के बाद भूलकर भी किसी के मांगने पर भी दूध, दही, प्‍याज और नमक नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्‍त के बाद ये वस्‍तुएं किसी को देने से आपके घर की बरकत चली जाती है और मां लक्ष्‍मी आपसे नाराज हो जाती हैं। सुख समृद्धि समाप्‍त हो जाती है।

घर में पूजा स्‍थल में रोजाना करें यह काम

घर का ईशान कोण सबसे पवित्र स्‍थान माना जाता है और इसी कोने में घर का पूजा स्‍थल बनाना सबसे उचित माना जाता है। ईशान कोण में सदैव कलश में या फिर किसी छोटे से पात्र में जल भरकर रखें। ऐसा करना घर में रहने वाले लोगों के लिए शुभ माना जाता है और उनके सभी कार्य बनने लगते हैं। रोजाना इस जल को बदलते रहें और पानी को पौधों में डाल दें।

मुख्‍य द्वार पर भूलकर भी न करें ऐसा

घर के मुख्‍य द्वार के पास भूलकर भी कूडे़दान नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि घर के बाहर कूडे़दान रखने से पड़ोसियों के साथ आपके संबंध खराब होते हैं। ऐसा करने से पड़ोसी भी आपके शत्रु बन जाते हैं। इसलिए भूलकर भी घर के बाहर कूड़ा या कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?