न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर पड़ रही इन चीजों की छाया मानी जाती हैं अशुभ, बनती हैं वास्तुदोष का कारण

आज इस कड़ी में हम आपको छायावेध के बारे में बताने जा रहे हैं। हांलाकि इनका अशुभ होना इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार का छाया वेध है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 7:58:02

घर पर पड़ रही इन चीजों की छाया मानी जाती हैं अशुभ, बनती हैं वास्तुदोष का कारण

जीवन को सुखी और सुगम बनाने में वास्तु का बड़ा महत्व होता हैं जो सकारात्मकता का संचार करता हैं। इसलिए जब कभी भी घर बनाया जाता हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाता हैं ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो। घर के अंदर तो वास्तु ठीक कर लिया जाता हैं, लेकिन अक्सर वेध के बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती हैं। वेध अर्थात आपके मकान पर किसी चीज की छाया पड़ना। आज इस कड़ी में हम आपको छायावेध के बारे में बताने जा रहे हैं। हांलाकि इनका अशुभ होना इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार का छाया वेध है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मंदिर छाया वेध

घर के पास मंदिर होना सभी को अच्छा लगता है क्योंकि इससे वातावरण सकारात्मक बना रहता है लेकिन मंदिर की छाया आपके मकान पर पड़ना भी नुकसानदायक हो सकता है। यदि सुबह के 10 बजे से लेकर दोपहर के 3 बजे तक किसी भी मंदिर की छाया मकान पर पड़ती है तो ये छाया वेध बनता है। इसके कारण विवाह और संतान प्राप्ति में देरी, करोबार में नुकसान और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,shadows on house,negativity in life

ध्वज छाया वेध

किसी मंदिर के पास 100 फीट के अंतर्गत बने हुए मकान ध्वज छाया वेध के अंदर आते हैं हालांकि यदि मंदिर की ऊंचाई कम है और उसके ध्वज की छाया मकान के ऊपर नहीं पड़ती है तो यह छाया वेध मान्य नहीं होता है। इसका कोई प्रभाव नहीं रहता है। यदि ध्वज की ऊंचाई से दोगुनी जगह छोड़कर मकान का निर्माण करवाते हैं तो वास्तु दोष नहीं लगता है।

पर्वत छाया वेध

यदि किसी के घर की पूर्व दिशा की ओर किसी पर्वत, ऊंचे टीले आदि की छाया पड़ती है तो यह छाया वेध के अंतर्गत आता है। यह परिवार के सदस्यों की सफलता में बाधक होता है साथ ही मान-प्रतिष्ठा की हानि होने का डर रहता है। पूर्व के अलावा अन्य दिशाओं पर इस छाया का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,shadows on house,negativity in life

वृक्ष छाया वेध

यदि आपके घर पर सुबह के 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक किसी पेड़ की छाया घर पर पड़ती है तो यह बहुत अशुभ माना जाता है, लेकिन इसमें दिशा का ज्ञान होना आवश्यक होता है। यदि घर के घर की आग्नेय दिशा में वट, पीपल, सेमल, पाकड़ तथा गूलर का वृक्ष है तो जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके कारण प्राणों तक पर संकट आ सकता है।

भवन छाया वेध

यदि आपके मकान पर किसी बड़े मकान, ऊंची बिल्डिंग आदि की छाया पड़ती है तो यह छाया वेध हो सकता है लेकिन यह छाया कितनी अशुभ है यह इस बात पर निर्भर करता है कि छाया कहां पर पड़ती है। यदि आपके मकान के आसपास बोरिंग या कुंए आदि पर यह छाया पड़ रही है तो यह छाया वेध के अंदर आती है। इसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि किसी अन्य घर की छाया पड़ने के कारण परिवार के मुखिया को घोर कष्ट का सामना करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?