न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं ये पौधे, सौभाग्य का होगा आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 7:02:00

घर के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं ये पौधे, सौभाग्य का होगा आगमन

अपने घर को सुंदर बनाने और वातावरण को निर्मल बनाने के लिए लोग घर में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इनसे मिलने वाली जलवायु तो शुद्ध होती ही हैं लेकिन इसी के साथ ही वास्तु के अनुसार ये सकारात्मक प्रभाव लाने वाले होते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं जो अपनी सकारात्मक ऊर्जा से माहौल को खुशनुमा व सुखमय बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में।

शमी का पौधा

शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना व रोजाना पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे कर्ज व जीवन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। घर के सदस्यों की सेहत दुरुस्त रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants bring money

मनीप्लांट

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर पर मनीप्लांट लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे आय के नए स्त्रोत मिलने के साथ सफलता के रास्ते खुलते हैं। इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि व खुशियों का आगमन होता है।

जेड प्लांट

जेड प्लांट को भी बेहद शुभ माना जाता है। दिखने में इसके पत्ते गोल आकार के होते हैं। इसे घर व कार्यस्थल कहीं भी रखा जा सकता है। खासतौर पर इसे घर के प्रवेश द्वार की दाहिनी ओर रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलती है। मगर इसे लगाने से इस बात का ध्यान रखें कि इसे 1 मीटर से अधिक बढ़ने ना दें।

vastu tips,vastu tips in hindi,plants bring money

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी पौधे को बेहद ही पवित्र व पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं इसके पत्तों से काढ़ा या चाय में मिलाकर सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाती है। यह दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। ऐसे में इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। साथ ही इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए।

बांस का पौधा

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र में, बांस के पौधे का विशेष महत्व है। वहीं फेंगशुई में भी इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल रंग के धागे को बांस के पौधे से बांधकर घर या ऑफिस में रखना शुभ होता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत बरकरार रहने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए इस पौधे को गुड़लक ट्री कहते हैं। मगर इसे लगाने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि इसके पौधे में कुछ पत्थर जरूर रखें। साथ ही इसे लगाने के लिए पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?