न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन की शुरुआत के साथ ही घर में लगाएं ये 8 पौधे, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सावन के महीने में घर पर जरूर लगाने चाहिए। ये पौधे मानसिक शांति के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 7:18:18

सावन की शुरुआत के साथ ही घर में लगाएं ये 8 पौधे, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

आने वाली 14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही हैं जो कि 12 अगस्त तक रहेगा। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित होता हैं जहां शिव की भक्ति करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। इसी के साथ इस महीने में घर पर पौधे लगाना भी शुभ माना गया हैं जो हारियाली लाने के साथ ही सकारात्मकता का प्रवाह करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप भी इस महीने में अपने घर में कई पौधे लगा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सावन के महीने में घर पर जरूर लगाने चाहिए। ये पौधे मानसिक शांति के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन करते हैं। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में...

तुलसी

घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

धतूरा

आप सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। धतूरा भगवान शिव को प्रसाद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे में स्वंय शिव जी का वास होता है। आप मंगलवार और रविवार को धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन और संपत्ति में वृद्धि होने लगती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,sawan special,lord shiva,plants in sawan

पारिजात

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात को बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है। ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह अपने आप पेड़ से टूटकर गिर जाते हैं। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।

केला

घर में केले का पेड़ लगाना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। केले के पौधे की गुरुवार को पूजा की जाती है। इस पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद आप पर सदा बना रहता है। मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा कभी भी साथ में नहीं लगाना चाहिए। यदि फिर भी किसी कारणवश आपको इन दोनों पौधे को साथ में लगाना पड़ रहा है तो आप मेन गेट के बाई और तुलसी और दाई और केले का पौधा लगा सकते हैं।

चंपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस पौधे को आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को घऱ में लगाने से परिवार में कलह-कलेश नहीं होता और चारों तरफ से लाभ मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,sawan special,lord shiva,plants in sawan

बेल पत्र

सावन महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस महीने में बेल पत्र का पौधा घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर के वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है जिस घर में बेल पत्र का पौधा हो, वहां कभी भी पैसों की समस्या नहीं आती। मां लक्ष्मी भी सदैव आपने कृपा बनाकर रखती हैं।

कनेर

कनेर की तीन तरह की प्रजातियां होती है। एक सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीले कनेर। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाए जाते हैं। पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय होते हैं।

शमी

सावन के मौसम में आप शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। इसकी पूजा करने से आपको शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ में सदैव आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क