न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूर्य का राशि परिवर्तन, 14 अप्रैल को समाप्त होगा मीन मलमास, मांगलिक कार्यों की होगी शुरूआत

14 अप्रैल से विवाह और मांगलिक कार्यों का शुभ चरण शुरू होगा, जिसमें 22 सावे और 5 अबूझ मुहूर्त शामिल हैं। यह मांगलिक अवधि 6 जुलाई तक चलेगी, जिसमें गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और अन्य शुभ कार्य भी होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 11:33:49

सूर्य का राशि परिवर्तन, 14 अप्रैल को समाप्त होगा मीन मलमास, मांगलिक कार्यों की होगी शुरूआत

जयपुर। पाँच दिन बाद शहर में विवाह की शहनाई सुनाई देने लग जाएगी। सोमवार से फिर वैवाहिक आयोजन होने लगेंगे। नव संवत्सर के बाद शुरू होने वाले विवाह आयोजनों के पहले चरण में 22 सावे मुहूर्त के हिसाब से और 5 अबूझ सावे मिलाकर कुल 27 सावे होंगे, जिनमें शादी ब्याह के अतिरिक्त और मांगलिक कार्य होंगे। मांगलिक कार्यों का यह चरण 6 जुलाई तक चलेगा, इसके बाद देवता शयन में चले जाएंगे।

14 अप्रैल सोमवार को तड़के 3.21 बजे ग्रहों के राजा सूर्य देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं। वे मीन राशि को छोड़कर अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर रहे है, जिसके साथ ही मीन मलमास समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ नवसंवत्सर के बाद वैवाहिक व मांगलिक आयोजनों का पहला चरण शुरू होगा, जो 6 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, गृहारंभ, यज्ञोपवीत, नवीन कार्य प्रारम्भ जैसे मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। पहला सावा 14 अप्रैल का सात रेखीय होगा।

इस बार दोष रहित 10 रेखा 2 सावे रहेंगे। इसके अलावा 9 रेखा के 2 सावे, 8 रेखीय 6 सावे और 7 रेखा के 8 सावों पर वैवाहिक आयोजन हो सकेंगे।

14 जून को अस्त होंगे गुरु, जारी रहेंगे मांगलिक कार्य

14 जून को गुरु अस्त अर्थात् तारा लग जाएगा, जिससे एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। गुरु अस्त 7 जुलाई तक रहेंगे। हालांकि इस बीच 5 स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त रहेंगे, जिसमें मांगलिक कार्य हो सकेंगे। पहला अबूझ मुहूर्त 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया यानी आखातीज का रहेगा। इसके बाद 5 मई को जानकी नवमी, 12 मई को वैशाखी पूर्णिमा यानी पीपल पूर्णिमा, 5 जून को गंगा दशमी और 4 जुलाई को भड़ल्या नवमी का रहेगा। इसके दो दिन बाद यानी 6 जुलाई को देव शयनी एकादशी अबूझ मुहूर्त होगा, जिसके साथ ही देवता शयन पर चले जाएंगे और विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर पुन: विराम लग जाएगा। इसके मांगलिक आयोजन का दौर 1 नवम्बर को देव प्रबोधिनी यानी देवउठनी एकादशी से ही शुरू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?