न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर रहा सूर्य, इन 5 राशियों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें इस संक्रांति में सतर्क रहने की जरूरत हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 6:02:01

अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर रहा सूर्य, इन 5 राशियों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता हैं तो उसे सक्रांति के रूप में जाना जाता हैं। इस बार सूर्य अपनी ही राशि सिंह में 17 अगस्‍त मंगलवार को प्रवेश करने जा रहा हैं। सूर्य के इस बदलाव का विभिन्न राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ता हैं। सूर्य शुभ स्थिति में हो तो इसका अच्छा प्रभाव पड़ता हैं और सूर्य अशुभ हों तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन राशियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें इस संक्रांति में सतर्क रहने की जरूरत हैं। कर्क से अपनी राशि सिंह में आने पर सूर्य इन 5 राशियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

कर्क राशि

सूर्य के शत्रु चंद्रमा की राशि कर्क पर सूर्य संक्राति का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के लोगों को, अधिक संवेदनशील बनाएगा। इस वजह से आपके जीवन में विवाद बढ़ सकते हैं और दोस्‍तों के साथ आपके संबंध भी खराब हो सकते हैं। आप अपने करीबी लोगों की भावनाओं को न चाहते हुए भी आहत कर सकते हैं। इस समय आर्थिक मामलों में भी आपको नुकसान हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको रोजाना आदित्‍य हृदय स्‍त्रोत का पाठ करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,sun transit in leo

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि पर भी सूर्य संक्रांति का विपरीत प्रभाव पड़ेगा और ऐसा होने से आपको करियर के मामले में नुकसान होने की आशंका है। संभव है कि इस गोचर की वजह से आपकी कहीं बनी बनाई बात बिगड़ जाए। इस गोचर के दौरान आपको अपने लव रिलेशन को लेकर भी काफी सावधान रहने की जरूरत है। इस गोचर के दौरान आपको प्रफेशनल मामलों में कुछ यात्राएं करने का अवसर प्राप्‍त होगा। लेकिन इन यात्राओं में आपको अपने बात व्‍यवहार को लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है। आपकी किसी बात से अधिकारी खफा हो सकते हैं और इसका नुकसान आपको करियर में हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको घर से बाहर जाने से पहले जेब में लाल रूमाल रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि

मंगल की राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव अशुभ हो सकता है। यह गोचर आपको साहसी जरूर बनाएगा, लेकिन अति आत्‍मविश्‍वास में आकर आपसे कुछ गलत कदम भी उठ सकते हैं। इस वक्‍त किसी प्रकार की आलोचना को स्‍वीकार नहीं कर पाएंगे और आपकी यही बात आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में यह गोचर आपके लिए सामान्‍य रहेगा। न आपको फायदा होगा और न ही नुकसान। उपाय के तौर पर रविवार को किसी जरूरतमंद को लाल कपड़े का दान करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,sun transit in leo

कुंभ राशि

सूर्य के पुत्र शनि की राशि कुंभ में सूर्य संक्राति का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में आपको फायदा होगा तो कुछ मामलों में नुकसान हो सकता है। इस वक्‍त आप कोई जोखिम लेने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन इसका परिणाम क्‍या होगा। यहां मामला फिफ्टी-फिफ्टी का नजर आ रहा है। आपको लाभ भी हो सकता है और हानि भी। इस वक्‍त आपके स्‍वभाव में आक्रामकता नजर आएगी। ऐसे में जरूरी है कि खुद को शांत रखें और अपने काम से काम रखें। शादीशुदा लोगों के लिए यह अवधि प्रतिकूल रहेगी और आप लोगों के बीच अहम का टकराव हो सकता है। आप लोगों के बीच वैचारिक मतभेद की स्थिति हो सकती हे। ऐसे में अपने संबंधों को संभालने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। उपाय के तौर पर हर रविवार को गुड़ दान करें।

मीन राशि

आपकी राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए अधिक सुखद नहीं होगा। सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपके करियर में नुकसान दे सकता है। इस वक्‍त आपकी तबियत खराब हो सकती है। आपको इस वक्‍त खानपान के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आपको गैस और ऐसिडिटी की परेशानी हो सकती है। आप दूसरों के मामले में न पड़ें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रविवार के दिन मंदिर में गुड़ का दान करना शुभ होगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?