न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पितरों की आत्मा को नाराज करते हैं पितृपक्ष में किए गए ये काम, भूलकर भी ना करें इन्हें

पितृपक्ष के इन दिनों में ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जो पितरों को नाराज करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 8:02:42

पितरों की आत्मा को नाराज करते हैं पितृपक्ष में किए गए ये काम, भूलकर भी ना करें इन्हें

पितृपक्ष जारी हैं जो कि 6 अक्टूबर तक जारी रहने वाले हैं। इन दिनों में पितरों की आत्मा की संतृप्ति के लिए उन्हें भोग लगाया जाता हैं। पितरों को भी देवताओं की तरह समर्थवान माना गया है जिनके आशीर्वाद से जीवन संवर जाता है और नाराजगी जीवन में आने वाली परेशानियों का कारण बनती हैं। ऐसे में पितृपक्ष के इन दिनों में ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जो पितरों को नाराज करें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इन बर्तनों का प्रयोग न करें

पितरों की पूजा के दौरान खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। भूलकर भी पितृपक्ष में लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि पितरों के लिए जो भोजन तैयार किया जाता है या फिर जिसमें भोजन परोसा जाता है, उसमें लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इस दौरान आप तांबा, पीतल या अन्य धातु के बर्तनों का प्रयोग कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddha rules,pitru paksha

न करें कोई भी शुभ कार्य

पितृ पक्ष पितरों को याद और उनकी पूजा करने का समय है। इसलिए परिवार में एक तरफ से शोकाकुल माहौल रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए और नई वस्तु की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करना अशुभ बताया गया है।

इन बातों का रखें ध्यान

पितृपक्ष में अगर पूर्वजों का श्राद्ध कर रहे हैं तो शरीर पर तेल का प्रयोग और पान का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर संभव हो सके तो दाढ़ी और बाल भी नहीं कटवाने चाहिए और इस दौरान इत्र का प्रयोग करना भी शास्त्रों में वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पितर नाराज होते हैं, जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

किसी का भी न करें अपमान

पितृपक्ष के समय भूलकर भी किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। पता नहीं पितर किसी रूप में आपके दरवाजे पर आ जाएं और आपके व्यवहार से उनको ठेस पहुंच जाए। इसलिए न तो जानवर और न ही किसी इंसान का इन दिनों अपमान करना चाहिए, इसको अपनी आदत भी बना लें। अगर आपके दरवाजे पर कोई भिखारी या अन्य व्यक्ति आया है तो उसे बिना भोजन करवाए नहीं भेजना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddha rules,pitru paksha

ऐसा भोजन नहीं करना चाहिए

पितृपक्ष के समय हमेशा सात्विक भोजन करना उत्तम माना गया है क्योंकि इसी भोजन से पितरों का भोग लगाया जाता है। भूलकर भी प्याज व लहसुन से बने भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपने पूर्वज की मृत्यु तिथि याद नहीं है तो पितृ पक्ष के अंतिम दिन पिंडदान या तर्पण विधि कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

क्रोध करने से बचें

पितृपक्ष की अवधि में अपने मन, वाणी और तन पर पूरा संयम रखना चाहिए। भूलकर भी इन दिनों किसी को भी मन और वाणी से बुरा नहीं बोलना चाहिए और न ही बुरे कर्म करने चाहिए। यह समय पितरों को याद करने का है इसलिए वाद-विवाद और बहसबाजी से दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज होते हैं कि उनके घर के लोग आपस में झगड़ रहे हैं इसलिए इन दिनों प्रेम भाव से रहना चाहिए ताकि पितरों की कृपा हमेशा बनी रहे।

ब्रह्मचर्य का पूरी तरह पालन करें

पितृपक्ष में पितरों के नाम का जप, तप और दान का विशेष महत्व है। इन दिनों मन पर संयम रखकर उनका ध्यान किया जाता है और मन को पवित्र रखा जाता है। इसलिए पति-पत्नी दोनों को शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पूरी तरह पालन करना चाहिए। पितृपक्ष में पितर घर में ही निवास करते हैं इसलिए उनको नाराज करना सही नहीं रहेगा। ऐसा करने से कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?