न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज किया जाना हैं पूर्णिमा का श्राद्ध, जानें पितृपक्ष पूजा के नियम, न करें इन चीजों का सेवन

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाने वाला श्राद्ध पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से ही मनाया जाता हैं जो कि आज 10 सितंबर, शनिवार से शुरू हो रहा हैं। आज से अगले 16 दिन आश्विन अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाएंगे। श्रद्धा भाव रखते हुए पूर्वजों का श्राद्ध पितरों की शांति के लिए विधि-विधान से करना चाहिए। इस दौरान पितृपक्ष पूजा के नियम अपनाते हुए भोजन करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Sep 2022 8:04:44

आज किया जाना हैं पूर्णिमा का श्राद्ध, जानें पितृपक्ष पूजा के नियम, न करें इन चीजों का सेवन

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में मनाया जाने वाला श्राद्ध पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से ही मनाया जाता हैं जो कि आज 10 सितंबर, शनिवार से शुरू हो रहा हैं। आज से अगले 16 दिन आश्विन अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाएंगे। श्रद्धा भाव रखते हुए पूर्वजों का श्राद्ध पितरों की शांति के लिए विधि-विधान से करना चाहिए। इस दौरान पितृपक्ष पूजा के नियम अपनाते हुए भोजन करने पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। मान्यता हैं कि इन दिनों में सात्विक भोजन ही करना चाहिए और बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको पितृपक्ष पूजा के नियम और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

पितृपक्ष पूजा के सही नियम

- पितृ पक्ष के दिनों में सुबह उठकर स्नान करके देव स्थान व पितृ स्थान को गाय के गोबर लिपकर व गंगाजल से पवित्र करें।
- घर आंगन में रंगोली बनाएं।
- महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं।
- श्राद्ध का अधिकारी श्रेष्ठ ब्राह्मण (या कुल के अधिकारी जैसे दामाद, भतीजा आदि) को न्यौता देकर बुलाएं।
- ब्राह्मण से पितरों की पूजा एवं तर्पण आदि कराएं।
- पितरों के निमित्त अग्नि में गाय का दूध, दही, घी एवं खीर अर्पित करें।
- गाय, कुत्ता, कौआ व अतिथि के लिए भोजन से चार ग्रास निकालें।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddh worship,shraddh 2022

- ब्राह्मण को आदरपूर्वक भोजन कराएं, मुखशुद्धि, वस्त्र, दक्षिणा आदि से सम्मान करें।
- ब्राह्मण स्वस्तिवाचन तथा वैदिक पाठ करें एवं गृहस्थ एवं पितरों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।
- घर में किए गए श्राद्ध का पुण्य तीर्थस्थल पर किए गए श्राद्ध से आठ गुना अधिक मिलता है।
- आर्थिक कारण या अन्य कारणों से यदि कोई व्यक्ति बड़ा श्राद्ध नहीं कर सकता लेकिन अपने पितरों की शांति के लिए वास्तव में कुछ करना चाहता है, तो उसे पूर्ण श्रद्धा भाव से अपने सामर्थ्य अनुसार उपलब्ध अन्न, साग-पात, फल और जो संभव हो सके उतनी दक्षिणा किसी ब्राह्मण को आदर भाव से दे देनी चाहिए।
- यदि किसी परिस्थिति में यह भी संभव न हो तो 7-8 मुट्ठी तिल, जल सहित किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर देने चाहिए। इससे भी श्राद्ध का पुण्य प्राप्त होता है।
- हिन्दू धर्म में गाय को विशेष महत्व दिया गया है। किसी गाय को भरपेट घास खिलाने से भी पितृ प्रसन्न होते हैं।
- यदि उपरोक्त में से कुछ भी संभव न हो तो किसी एकांत स्थान पर मध्याह्न समय में सूर्य की ओर दोनों हाथ उठाकर अपने पूर्वजों और सूर्य देव से प्रार्थना करनी चाहिए।
- प्रार्थना में कहना चाहिए कि, ‘हे प्रभु मैंने अपने हाथ आपके समक्ष फैला दिए हैं, मैं अपने पितरों की मुक्ति के लिए आपसे प्रार्थना करता हूं, मेरे पितर मेरी श्रद्धा भक्ति से संतुष्ट हो’। ऐसा करने से व्यक्ति को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
- जो भी श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करता है उसकी बुद्धि, पुष्टि, स्मरणशक्ति, धारणाशक्ति, पुत्र-पौत्रादि एवं ऐश्वर्य की वृद्धि होती। वह पर्व का पूर्ण फल भोगता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddh worship,shraddh 2022

पितृपक्ष में न करें इन चीजों का सेवन

- शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान मूली और गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मूली और गाजर को अशुद्ध माना जाता है। पूजा पाठ में इनका इस्तेमाल भी वर्जित है दरअसल, इस सब्जियों का संबंध राहु से होता है।

- पक्का चावल जिसे उसना भी कहा जाता है इसका सेवन भी पितृपक्ष में वर्जित माना गया है। पूजा पाठ के काम में अरवा चावल का इस्तेमाल किया जाता है जिसे कच्चे चावल के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेवन आप कर सकते हैं।

- पितृपक्ष में मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मसूर दाल का संबंध मंगल से माना गया है और मंगल क्रोध का कारक है। इसलिए मसूर दाल का सेवन पितृपक्ष में मना किया गया है।

- शास्त्रों में अरबी का सेवन भी पितृपक्ष में वर्जित माना गया है। इसलिए इस दौरान अरबी और करेला को सेवन भूलकर भी न करें। वरना आपके पितृ आपसे नाराज हो सकते हैं।

- पितृपक्ष में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, आप जिस दिन पितरों की तिथि है उस दिन उनके नाम सा खीर बना सकते हैं। दरअसल, खीर को पितरों का भोजन माना गया है। इसलिए खीर का सेवन आप कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका