न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Dhanteras 2022 : राशि अनुसार करें धनतेरस पर इन चीजों की खरीदी, बनेंगे शुभ संयोग

मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तु आपके लिए बेहद लाभदायी साबित होती है। मान्यता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार चीज़ो की खरीददारी करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 8:22:13

Dhanteras 2022 : राशि अनुसार करें धनतेरस पर इन चीजों की खरीदी, बनेंगे शुभ संयोग

दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती हैं। इस बार धनतेरस के ऐसे संयोग बन रहे हैं कि यह दो दिन 22 और 23 अक्‍टूबर को मनाई जाएगी। इस पावन दिन में भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। लोग अपने सामर्थ्य के हिसाब से अलग-अलग सामानों की खरीदारी करते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तु आपके लिए बेहद लाभदायी साबित होती है। मान्यता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार चीज़ो की खरीददारी करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे। तो आइये जानते हैं राशि अनुसार धनतेरस पर किन चीजों की खरीदी करें।

मेष राशि


मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। यह उनके लिए बहुत ही लाभकारी होगा। चांदी खरीदने से भगवान कुबेरजी प्रसन्न होते हैं और उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है। सायंकाल हनुमानजी की पूजा अवश्य करें। हो सके तो 11 पाठ हनुमान चालीसा का एकान्त होकर करें, आश्चर्यजनक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपके लिए प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृष राशि


वृष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी की वस्तु या आभूषण खरीदना बहुत ही शुभ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए वृष राशि वालों को अपने धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना बड़ा ही शुभ रहेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhantears 2022,dhantears shopping,diwali 2022

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को सोने के आभूषण खरीदने चाहिए और हरे रंग का घरेलू सामान खरीदना उनके लिए फलदायी रहेगा। मान्यता है कि आभूषण खरीदने से घर में धन संपदा बनी रहती है। ऐसा करने से आप पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कर्क राशि


कर्क राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र धनतेरस को लेना लाभकारी है। श्रीयंत्र लेने के बाद कुछ और भी खरीदें तो भी शुभ रहेगा और आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी, आप पर देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि


सिंह राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना अति उत्तम माना जाता है। धनतेरस पर सोने की वस्तु जैसे सोने के सिक्के, सोने के गहने और सोने के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इसके साथ-साथ बर्तन या कोई धार्मिक किताबें खरीद सकते हैं। इस वर्ष आप पर देवी महालक्ष्मी जी की अटूट कृपा बरसेगी।

कन्या राशि


कन्या राशि के जातक कांसे से बनी चीजों की खरीद करें। इन से आपके धन में वृद्धि होगी और धन को किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ प्राप्त होगा। शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि


इस धनतेरस को शुभ और फलदायी बनाने के लिए तुला राशि के जातक सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। इत्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के जरूर खरीदें, इससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,dhantears 2022,dhantears shopping,diwali 2022

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को धनतेरस पर सोने के गहने और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदना चाहिए। इस दिन आप पीतल भी खरीद सकते हैं क्योंकि अगर वृश्चिक राशि वाले धनतेरस के शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है। इस राशि के लोगों को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि


इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर राशि


मकर राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी मायने रखता है। धनतेरस के इस पर्व पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आप चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीद सकते है। मगर यह भी ध्यान रहे कि यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें क्योंकि धनतेरस वाले दिन बड़ी पेमेंट करना शुभ नहीं माना जाता।

कुंभ राशि


कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ऐसे में आपके लिए चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ और अत्यधिक फलदायी होगा। इसके साथ ही आप इस दिन बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे धन के देवता भगवान कुबेरजी की कृपा बरसेगी।

मीन राशि


मीन राशि वालों का ग्रह स्वामी गुरु को माना जाता है। ऐसे में ये लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें जरूर खरीदें। इस राशि के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर की असीम कृपा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका