न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाह संस्कार के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन, शास्त्रों में किया गया है उल्लेख

मृत शरीर को श्मशान में पंचतत्व में विलीन कर दिया जाता है। शास्त्रों में इस प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इन नियमों की पालना से जीवात्मा का सफर सुखद होता हैं और अगले जन्म में उत्तम शरीर मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 8:23:31

दाह संस्कार के दौरान जरूर करें इन नियमों का पालन, शास्त्रों में किया गया है उल्लेख

मृत्यु इस जीवन का शाश्वत सत्य हैं, जिसका एक समय के बाद हर जीव को सामना करना हैं। जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। किसी भी इंसान की मृत्यु होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाता हैं जो कि धार्मिक शास्त्रों के 16 संस्कारों का ही हिस्सा हैं। मृत्यु के बाद व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जाती है और श्मशान में दाह संस्कार किया जाता है। मृत शरीर को श्मशान में पंचतत्व में विलीन कर दिया जाता है। शास्त्रों में इस प्रक्रिया से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इन नियमों की पालना से जीवात्मा का सफर सुखद होता हैं और अगले जन्म में उत्तम शरीर मिलता हैं। आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में...

इन 10 वस्‍तुओं का दान अनिवार्य

इस सफर में व्यक्ति के कर्म और पुण्य ही उसके साथ जाते हैं इसलिए मृत्यु करीब आने पर व्यक्ति को 10 चीजों का दान स्वयं कर देना चाहिए ये 10 चीजें हैं तिल, लोहा, सोना, रूई, नमक, सात प्रकार के अन्न, भूमि, गौ, जलपात्र और पादुका। कहा गया है कि इनके दान से यममार्ग में जाते हुए आत्मा को कष्ट का सामना नहीं करना होता है। व्यक्ति की मृत्य के बाद इन चीजों का दान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,daah sanskar

परिक्रमा करनी है जरूरी

चिता सजने के बाद चिता की परिक्रमा करनी चाहिए। यह मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का तरीका है। परिक्रमा द्वार परिजन के शव से यह आदेश प्राप्त किया जाता है कि आपने शरीर रहने तक हमारे लिए जो कुछ भी किया हम उसका आभार प्रकट करते हैं और अब आपको अंतिम विदाई देने के लिए आपके पार्थिव शरीर को अग्निदेव को समर्पित करते हैं जिससे आपकी देह जो पंचतत्व से बनी है वह पंचतत्व में विलीन होकर फिर से नवीन देह धारण कर सके।

शव को इस प्रकार करें विदा

शव को पवित्र और नवीन वस्त्र पहनाना चाहिए। पुराण में स्पष्ट कहा गया है कि शव को नग्न नहीं जलना चाहिए। शव को वस्त्र पहनाकर नवीन वस्त्र से पूरी तरह ढक देना चाहिए। इसके बाद चिता पर शव को सुलाकर उसके ऊपर पुष्प, चंदन और पांच प्रकार की लकड़ियों को रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,daah sanskar

शवदाह के बाद ऐसा जरूर करें

शवदाह क्रिया होने तक परिजनों को श्मशान भूमि में रहकर मृत व्यक्ति की आत्मा को सद्गति मिलने की प्रार्थना करनी चाहिए। इसके बाद जितने लोग मृत व्यक्ति को श्मशान तक छोड़ने गए थे उन सभी को अंतिम प्रणाम करके तीन लकड़ी दाएं हाथ में और 2 लकड़ी बाएं हाथ में रखकर पीछे की ओर फेंक देना चाहिए और पीछे देखे बिना किसी नदी या तालाब पर जाकर वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद व्यक्ति का गोत्र और नाम के आगे प्रेत बोलकर अंजुली से जल देना चाहिए। इसके बाद लोहा, अग्नि, जल और पत्थर स्पर्श करने के बाद घर में प्रवेश करना चाहिए।

पीछे मुड़कर न देखना

मृत्यु से संबंधित विशेष बातों का उल्लेख गरुड़ पुराण में मिलता है, जिसमें बताया गया है कि दाह संस्कार के बाद व्यक्ति की आत्मा मोह वश अपने घर लौटना चाहती है। शवदाह के बाद श्मशान से लौटते वक्त पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इससे आत्मा का मोहभंग होता है और उसके अंतिम सफर में परेशानी आती है।

दीपक जलाना

मान्यता है कि मृत्यु के बाद 12 दिन तक आत्मा घर में ही रहती है, इसलिए कम से कम 11 दिन तक मृत व्यक्ति के नाम एक दीप घर के बाहर दान करना चाहिए। इससे आत्मा को शांति प्राप्त होती है। मृत व्यक्ति को मोक्ष के लिए परिजनों को पिंडदान करना भी आवश्यक होता है। बिना पिंडदान के जीवात्मा को काफी कष्ट भोगने पड़ते हैं। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान मृत व्यक्ति का पिंडदान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?