न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पूर्णिमा के दिन धरती पर विचरण करने आएगी मां लक्ष्‍मी, इन उपायों से घर में होगी धनवर्षा

आज इस कड़ी में हम आपको शरद पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में शुभता लेकर आएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 8:30:37

शरद पूर्णिमा के दिन धरती पर विचरण करने आएगी मां लक्ष्‍मी, इन उपायों से घर में होगी धनवर्षा

आश्विन पूर्णिमा का दिन ज्योतिष म बहुत महत्व रखता हैं जो कि मां लक्ष्‍मी के जन्‍मदिन के तौर पर मनाया जाता हैं। इस बार यह दिन कल 20 अक्टूबर को पड़ रहा हैं। मान्यता हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्‍लू पर सवार होकर धरती पर विचरण करने आती हैं। ऐसे में इस दिन की गई मां लक्ष्मी की पूजा से भक्तों के कष्टों का संहार होता हैं और घर में धनवर्षा होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शरद पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में शुभता लेकर आएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मां लक्ष्‍मी को प्रिय हैं ये वस्‍तुएं

मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी की पूजा में उनकी प्रिय वस्‍तुओं को जरूर शामिल करना चाहिए। इन वस्‍तुओं में मखाना, सिंघाड़ा, सफेद कौड़ी, कमल का फूल, पान के पत्‍ते, सुपारी और इलायची उनकी पूजा में जरूर शामिल करनी चाहिए। कहते हैं कि इस दिन मां लक्ष्‍मी को पान चढ़ाने के हम सभी को मीठा पान खाना भी चाहिए। आइए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा पर किए जाने वाले धन वृद्धि के ऐसे उपाय जो आपके घर में धन वर्षा करा देंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,sharad purnima

इस तरह करें मां लक्ष्‍मी की पूजा

शरद पूर्णिमा के दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर लें। लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उसके ऊपर गंगाजल छिड़ककर मां लक्ष्‍मी की पूजा करें। शरद पूर्णिमा के दिन कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करना सबसे शुभ माना गया है। इसके अलावा शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी की पूजा में लक्ष्‍मी स्‍त्रोत का पाठ भी जरूर करें। मान्‍यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा भाव से मां लक्ष्‍मी का स्‍मरण करने से वह आपकी प्रार्थना सुन लेती हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

सफेद कौड़ियों का उपाय

मां लक्ष्‍मी की प्रिय वस्‍तुओं में से एक मानी जाती हैं सफेद कौड़ियां। कहते हैं शरद पूर्णिमा की रात को सफेद कौड़ियों को खेल मां लक्ष्‍मी को सबसे ज्‍यादा पसंद आता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि शुभ शगुन करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात को सफेद कौड़ियों से अवश्‍य खेलना चाहिए।

पान का उपाय

मां लक्ष्‍मी को पान बेहद प्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा में पान का पत्‍ता जरूर रखा जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा में पान जरूर रखें और बाद में यह पान प्रसाद के रूप में घर के सभी लोगों के बीच में बांट दें। मान्‍यता है कि पान का यह उपाय आपका घर धन से भर देता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,maa laxmi,sharad purnima

केसर की खीर का भोग

मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को अमृत वर्षा होती है। इसलिए रात को कुछ घंटों के लिए चंद्रमा की रोशनी में केसर की खीर का रखें। रात को कुछ घंटे चांद की रोशनी में खीर को रखने के बाद रात में उसे उठा लें और मां लक्ष्‍मी को सबसे पहले अर्पित करें और उसके बाद प्रसाद के रूप में पूरे परिवार के सदस्‍यों के बीच में बांट दें।

अष्‍ट लक्ष्‍मी का पूजन

शरद पूर्णिमा पर अष्‍ट लक्ष्‍मी का पूजन बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। इसके लिए आप सुपारी का एक बेहद साधारण मगर असरदार उपाय आजमा सकते हैं। आपको करना यह है कि एक सुपारी को कलावे से लपेटकर उसे मां अष्‍ट लक्ष्‍मी को अर्पित करें और उसके बाद इस सुपारी को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?