न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शनिदेव को समर्पित हैं शनिवार का दिन, परेशानियों से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते हुए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से शनिदेव आपको कई प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्रदान करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 8:27:44

शनिदेव को समर्पित हैं शनिवार का दिन, परेशानियों से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय

आज शनिवार हैं जो कि हिन्दू धर्म में शनिदेव को समर्पित माना गया हैं। शनिदेव न्याय के देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। कहा जाता हैं कि जिसकी कुंडली में शनि का वास होता हैं उसके जीवन में कई विपदाएं आती हैं। दुर्भाग्य, नौकरी या व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते हुए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों से शनिदेव आपको कई प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं शनिवार के दिन किन उपायों से जीवन में सौभाग्य का आगमन किया जा सकता हैं।

शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान

यदि तरक्की में बाधाएं हैं या आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन लोहा, उड़द, सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए। इसी के साथ शनिदेव की कृपा पाने के लिए सदैव परिश्रम, ईमानदारी, विनम्रता भाव को अपनाना चाहिए। हमेशा सत्कर्म करने चाहिए। बड़े-बुजुर्गों, निसहाय, निर्धन सभी का सम्मान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani dev remedies,satureday remedies

शनिवार के दिन इस रत्न को करें धारण

यदि आपके जीवन में नौकरी और व्यापार से संबंधित परेशानियां बनी हुई हैं तो शनिवार के दिन नीलम रत्न धारण करना चाहिए। नीलम रत्न को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस रत्न को धारण करने से शनि की प्रतिकूलता के प्रभाव समाप्त होते हैं और आपकी कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। नीलम रत्न को बहुत शक्तिशाली रत्न माना जाता है, इसलिए इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

सौभाग्य पाने के लिए उपाय

शनिवार को शुभ योग/शुभ चौघड़िया में शाम के वक्त अपनी लंबाई के बराबर लाल रेशमी सूत नाप लें। फिर एक पत्ता बरगद का तोड़ें। उसे स्वच्छ जल से धोकर पोंछ लें। तब पत्ते पर अपनी कामना रूपी नापा हुआ लाल रेशमी सूत लपेट दें और पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं, कामनाओं की पूर्ति होती है सबसे महत्वपूर्ण आपका भाग्य चमकने लगेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani dev remedies,satureday remedies

शनि यंत्र की करें पूजा

जब व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में समस्याएं आने लगती हैं तो उस समय व्यक्ति को अत्यधिक तनाव होने लगता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में समस्याएं आते ही आर्थिक स्तर पर भी चुनौतियां आने लगती हैं। इससे परिवार में हर चीज का संतुलन बिगड़ने लगता है। यदि आपके व्यापार या नौकरी में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं तो आपको किसी शनिवार को होरा (शनिवार के दिन प्रातः सूर्योदय के एक घंटे का समय) में शनि यंत्र का पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद इस यंत्र को शनि के नक्षत्र में धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपको समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है व जीवन में समृद्धि, तरक्की और सुख का आगमन होता है।

शनि दोष से मुक्ति के लिए करें यह काम

शनिवार के दिन सुबह और शाम पीपल के पेड़ पर जल जरूर अर्पित करें। इसके अलावा 7 बार उनकी परिक्रमा भी करें और ऊं शनि शनिश्चराय नमः का जाप भी करें। साथ ही साथ तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है। तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?