न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, साथ ही शनि अमावस्या, इन कामों को करने से बचे

आज इस कड़ी में हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सूर्य ग्रहण के दिन नहीं किया जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Dec 2021 7:56:26

कल लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, साथ ही शनि अमावस्या, इन कामों को करने से बचे

कल 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है जिसपर साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा हैं। साथ ही इस दिन शनिवार होने के कारण यह शनिश्चरी अमावस्या होनी हैं। ये दोनों दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्व रखते हैं। हांलाकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस दिन सूतक मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ नियम हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सूर्य ग्रहण के दिन नहीं किया जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

देर तक सोने से बचें

सूर्य ग्रहण सुबह के समय ही लग जाएगा और दोपहर तक रहेगा इसलिए इस दिन सुबह देर तक सोने से बचें और जल्दी उठकर पानी में नमक डालकर स्नान करें। इस दिन ग्रहण के साथ शनि अमावस्या भी है इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए यह काफी लाभदायक दिन रहेगा इसलिए भूलकर भी देर तक न सोएं और पीपल को जल अवश्य दें। ऐसा मान्यताएं कहती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani amavasya,solar eclipse

अकेले बाहर निकलने से बचें

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो जाएगी और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर ग्रहण खत्म होगा। ग्रहण के समय कई नकारात्मक शक्तियां हावी हो जाती हैं। साथ ही इस समय टोने-टोटके ज्यादा करते हैं इसलिए ग्रहण काल में अकेले घर से बाहर न निकलें या फिर ऐसी सुनसान जगह या श्मशान पर न जाएं, जिससे बाद में आपको समस्या हो। ऐसी मान्यताएं कहती हैं।

इन चीजों को खरीदने से बचें

शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए इस दिन शनि से संबंधित चीजें जैसे, सरसों का तेल, उड़द दाल, लोहा, काले रंग के कपड़े आदि खरीद कर घर पर न लेकर आएं। ऐसा करने से कई नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ता है। अगर संभव हो सके तो ग्रहण काल में इन चीजों का दान करना बेहद शुभ रहेगा। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।

इन चीजों का भी रखें ध्यान

ग्रहण काल के दौरान दाढ़ी और बाल भी कटवाने से बचना चाहिए। साथ ही इस काल में न तो खाना पकाना चाहिए और न ही खाना खाना चाहिए। पहले से बने खाने में तुलसी का पत्ता डालकर ढककर रख दें और फिर ग्रहण के बाद स्नान व ध्यान करने के बाद खाना खाना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,shani amavasya,solar eclipse

गर्भवती महिलाओं इस चीज का ध्यान रखें

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान कोई भी नुकीली चीजों को अपने पास न रखें और न ही इन चीजों का प्रयोग करें और ग्रहण के समय बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। साथ ही ग्रहण काल में किसी भी तरह के सुई धागे के प्रयोग शास्त्रों में वर्जित बताया गया है। खाने-पीने की चीजों से भी गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए क्योंकि ग्रहण के दौरान हानिकारक किरणें खाने को दूषित कर देती हैं, ऐसी धार्मिक मान्यताएं कहती हैं।

इन लोगों को न करें परेशान

शनिश्चरी अमावस्या के दिन ही सूर्य ग्रहण है इसलिए ग्रहण काल में और ग्रहण के बाद भी गरीब व असहाय व्यक्ति को परेशानी नहीं करना चाहिए। क्योंकि शनिदेव इन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनको परेशान करने पर शनिदेव की नाराजगी का भी सामना करना पड़ता है और इस कर्म की भी माफी भी नहीं देते। इसलिए इसको अपनी आदत बना लेना ही अच्छा रहेगा।

इस तरह के कार्यों से रहें दूर

ग्रहण काल में किसी भी तरह के वाद-विवाद या बहस बाजी से दूर रहना चाहिए। ऐसा करने से घर में और आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए इस दिन मन को शांत रखकर ध्यान व जप-तप करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर रहता है और उस काल में किया गया काफी पुण्यदायी माना जाता है। ग्रहण खत्म होने के बाद पितरों का भी ध्यान करना चाहिए और उनके नाम का भी कुछ दान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब