न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2021 : होली में राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव, चमकेगी किस्मत

होली में राशि के अनुसार रंगों का चुनाव किया जाए तो यह बेहद शुभ रहता हैं और आपकी किस्मत को चमकाने का काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 8:42:55

Holi 2021 : होली में राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव, चमकेगी किस्मत

फाल्गुन पूर्णिमा को हर साल होली का पावन पर्व मनाया जाता हैं जो कि इस बार 28 मार्च को हैं और इसके अगले दिन 29 मार्च को धुलंडी पर होली खेली जाएगी। यह त्यौहार रंगों का त्यौहार हैं जो जीवन के हर भाव को दर्शाते हैं। सभी इस दिन एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और स्नेह भाव दर्शाते हैं। लेकिन होली में राशि के अनुसार रंगों का चुनाव किया जाए तो यह बेहद शुभ रहता हैं और आपकी किस्मत को चमकाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं कौनसा रंग आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेगा।

मेष राशि

मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021,color according to zodiac

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें। ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021,color according to zodiac

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल, और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए। इसके लिए इन्हें नीले, काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने बस में कर पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान