न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के महीने में करें ये उपाय, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि

आज इस कड़ी में हम आपको सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 9:07:14

सावन के महीने में करें ये उपाय, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि

सावन का महीना जारी हैं जिसमें शिव-पार्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं। हिंदू धर्म में इस माह का बड़ा महत्व है क्योंकि यह माह शिवजी का प्रिय महीना माना जाता है। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है क्योंकि वे भक्तों की एक पुकार पर उनके कष्ट हर लेते हैं। सावन के महीने में नियमो के साथ की गई भगवान शिव की आराधना आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आती हैं। भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सोमवार के उपवास से मिलता है विशेष लाभ

सावन के माह में सोमवार को उपवास यानी व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मन की चंचलता दूर होती है, जिससे आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों का अशुभ प्रभाव दूर होता है और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी खुद को सही तरीके से व्यक्त करते हैं। सावन सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,happiness in life

शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें

वैसे तो भगवान शिव की पूजा करने का हमेशा ही शुभ फल मिलता है लेकिन सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करना और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना अति शुभ माना जाता है। यदि आप सावन में हर रोज शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो शिव परिवार का आशीर्वाद मिलता है। आपका मन भी मजबूत होता है क्योंकि मन का कारक ग्रह चंद्रमा है, जो भगवान शिव के सिर पर सुशोभित है। सावन में हर रोज शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है और मन की चंचलता दूर होती है। साथ ही आप भगवान शिव को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं, ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होता है।

करें बेल पत्र का उपाय

अगर बेल पत्र पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर, इसे महादेव को अर्पित किया जाए तो कोई भी कार्य सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा आक का फूल महादेव को अति प्रिय है। यदि इसकी माला बनाकर महादेव को अर्पित की जाए तो वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा यदि बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं तो सावन के महीने में दूध और जल मिलाकर उसमें थोड़े काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसे बहुत ही चमत्कारी उपाय माना जाता है।

भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें

भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। ये चीजें सावन सोमवार के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग को अर्पित करते हैं तो भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में कभी भी धन्य धान्य की कमी नहीं होती है और जीवन में आ रही अड़चन भी दूर होती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,happiness in life

महामृत्युंजय मंत्र का करें जप

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ। सावन माह में हर रोज महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए, ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में स्वस्थ शरीर को ही संपन्नता का प्रतीक बताया गया है, आप सेहतमंद हैं तो आप जीवन में हर सफलता अर्जित कर सकते हैं। इसलिए सावन माह में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही इस मंत्र के जप से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है।

खान-पान के नियमों का रखें ध्यान

भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको सावन के महीने में अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा। इस माह आपको मांस-मदिरा अर्थात तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही इस माह दूध भी नहीं पीना चाहिए क्योंकि सावन के महीने में भगवान शिव को दूध अर्पित किया जाता है। सावन में दूध न पीने के वैज्ञानिक कारण भी हैं।

माता पार्वती का उपाय

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि जिन लोगों को अपने काम के अनुरूप नौकरी या व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही हो, ऐसे लोगों को श्रावण मास की शिवरात्रि पर माता पार्वती को चांदी की बिछिया या पायल अर्पित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से धन आगमन के नए रास्ते खुल जाते हैं। साथ ही नौकरी और व्यवसाय में तरक्की भी प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?