न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan Special : राशि अनुसार करें शिव पूजा, शांत होंगें कुंडली के नवग्रह दोष

आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुंडली के नवग्रह दोष को शांत करने में मददगार साबित होंगे और आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 7:24:38

Sawan Special : राशि अनुसार करें शिव पूजा, शांत होंगें कुंडली के नवग्रह दोष

सावन का महीना जारी हैं जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से हुई हैं और यह महीना 12 अगस्त तक जारी रहने वाला हैं। यह महीना शिव को समर्पित होता हैं जिसका शिव भक्त बेसब्री से इन्तजार करते हैं। मंदिरों में शिव के जयकारे गूंजते हैं और अभिषेक कराया जाता हैं। आस्था रखते हुए भक्त कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। सावन के इन दिनों में की गई शिव की भक्ति से आपके जीवन की सभी परेशानियों का नाश होने के साथ खुशियों का आगमन होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुंडली के नवग्रह दोष को शांत करने में मददगार साबित होंगे और आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मेष

मेष राशि का स्वामी मंगल है, जिसकी पूजा शिवलिंग रूप में ही होती है। मंगल का जन्म स्थान उज्जैन है। मेष राशि के लोग शिव जी का दही से अभिषेक करें और लाल गुलाल चढ़ाएं।

वृषभ

इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस ग्रह के दोष दूर करने के लिए शिव जी का दूध से और फिर जल से अभिषेक करें। शिव जी के वाहन नंदी यानी किसी बैल को हरी घास और रोटी खिलाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022

मिथुन

बुध राशि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोग शिव-पार्वती की पूजा करें। भगवान को लाल कनेर के फूल, शहद और पिस्ता से भोग लगाना चाहिए। बिल्व पत्र भी चढ़ाएं।

कर्क

इस राशि का स्वामी चंद्र है और ये ग्रह शिव जी के मस्तक पर सुशोभित है। इस ग्रह के लिए शिवलिंग पर दूध-दही चढ़ाएं। दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

सिंह

इस राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य के दोष दूर करने के लिए शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

कन्या

बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर मूंग दाल से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। बिल्व पत्र, मौसमी फल चढ़ाएं और शिव के मंत्रों का जप करें।

तुला

ये शुक्र की राशि है। सावन महीने की अष्टमी और एकादशाी तिथि पर शिवलिंग पर सफेद वस्त्र चढ़ाएं। पार्वती जी को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022

वृश्चिक

मंगल की इस राशि के लोग पूरे महीने गरीबों की सेवा करें और किसी शिवालय में सूर्यास्त के बाद सफाई करें, सुगंधित धूप जलाएं। दीपक जलाकर आरती करें।

धनु

गुरु के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को सावन माह के प्रत्येक गुरुवार को बेसन से बनी मिठाई का भोग शिव जी को लगाना चाहिए। पीला वस्त्र अपनी माता को उपहार में दें।

मकर

शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को नीले फूल के साथ शिव पूजन करना चाहिए।

कुंभ

ये भी शनि स्वामित्व वाली राशि है। ये लोग जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की सामग्री भेंट करें। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

मीन

ये गुरु ग्रह की राशि है। इन लोगों को सावन में कम से कम किसी एक ज्योर्तिलिंग के दर्शन करना चाहिए। अगर ये संभव न हो तो घर पर बारह ज्योर्तिलिंगों की फोटो के दर्शन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?