न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन सोमवार पर कैसे करें शिव पूजन: चावल, तिल और शहद से करें अभिषेक, शिवमहापुराण में बताई गई है यह विशेष विधि

सावन सोमवार पर शिवलिंग पर चावल, तिल, शहद जैसे वस्त्र अर्पित कर शिवजी को प्रसन्न करें। जानें शिवमहापुराण से क्या चढ़ाएं और किससे कौन-सा फल मिलेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 11:24:34

सावन सोमवार पर कैसे करें शिव पूजन: चावल, तिल और शहद से करें अभिषेक, शिवमहापुराण में बताई गई है यह विशेष विधि

आज सावन का पहला सोमवार है, और ऐसे पावन दिन पर हर भक्त चाहता है कि भोलेनाथ की कृपा उस पर बनी रहे। भक्तजन पूरे भक्ति-भाव के साथ मंदिरों में उमड़ते हैं और शिवलिंग का अभिषेक कर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। सावन माह का हर सोमवार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। इसी विशेष दिन पर शिवमहापुराण में बताए गए उपायों को अपनाकर शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है।

शिवमहापुराण से जानें—क्या अर्पित करें शिवलिंग पर

शिवमहापुराण के रुद्रखंड के 14वें अध्याय में भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली चीजों और उनकी विधियों का विस्तार से वर्णन मिलता है। मान्यता है कि भगवान शिव पर चढ़ाई गई हर वस्तु, अगर श्रद्धा और विधि से अर्पित की जाए, तो उसका फल अनेक गुना होता है।

अखंडित चावल: महादेवी को चढ़ाए गए चावल से लक्ष्मी प्राप्ति होती है, पर ये चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए। इन चावलों को विधिपूर्वक शिवलिंग पर चढ़ाने से भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं।

कमल, बेलपत्र और शंखपुष्प: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा भी पाना चाहते हैं तो भगवान शिव को इन पवित्र पुष्पों के साथ पूजें।

तिल और वस्त्र: एक लाख तिल से भगवान शिव का पूजन करने से सभी दुखों और जीवन के कलेशों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, शिवलिंग पर वस्त्र अर्पित करने का भी विशेष महत्व है।

जौ के दाने: शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से स्वर्गीय सुख की प्राप्ति होती है।

गंध, पुष्प, धूप-दीप: ये पूजन का अभिन्न हिस्सा हैं, बिना इनके पूजा अधूरी मानी जाती है।

शिव का धारा पूजन: सरल उपाय, दिव्य फल

शिव को जलधारा अर्पित करना सबसे प्रभावशाली विधियों में से एक माना गया है। इसके साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

गेहूं से बने भोजन से पूजन: इससे संतान की प्राप्ति होती है।

भस्म और घी की धारा: घी से की गई धारा भगवान को अति प्रिय होती है।

दूध में शक्कर मिलाकर चढ़ाना: इससे उत्तम बुद्धि मिलती है।

शहद अर्पण: भगवान आपके शरीर के रोगों का नाश करते हैं।

गन्ने का रस: यह आनंददायक माना गया है और मन को शांति देता है।

गंगाजल: इससे भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।

महामृत्युंजय जाप से मिलता है शिवलोक

मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और विधिविधान से भगवान शिव की पूजा करता है, और महामृत्युंजय मंत्र का 10,000 बार जाप करता है, वह जीवन में सब सुख भोगने के बाद अंत में शिवलोक को प्राप्त करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन