न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बार सावन में हैं चार पावन सोमवार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय, मिल सकता है मनचाहा वरदान

इस साल सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं—14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त। इस पवित्र माह में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा का पाठ और विशेष उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। जानें कौन-कौन से काम करने से दूर होंगे कष्ट और मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 2:34:43

इस बार सावन में हैं चार पावन सोमवार, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय, मिल सकता है मनचाहा वरदान

श्रावण महीने की पवित्र शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है और चारों ओर शिवभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसमें श्रद्धालु पूरे मन और आस्था के साथ व्रत, जलाभिषेक और विशेष पूजन करते हैं। इस वर्ष सावन मास 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में समुद्र मंथन हुआ था, और इसी दौरान भगवान शिव ने हलाहल विष का पान कर नीलकंठ रूप धारण किया था। यही कारण है कि यह महीना शिवभक्तों के लिए विशेष फलदायक और पुण्य देने वाला माना गया है। इस बार सावन में चार पावन सोमवार पड़ रहे हैं — 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त। ऐसे में यदि इन दिनों श्रद्धा और नियम से कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भोलेनाथ की कृपा से जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल लेकिन प्रभावी उपाय

- सावन में श्रद्धा भाव से रुद्राभिषेक करें, इससे मन की शांति और सुख-समृद्धि मिलती है।

- शिव चालीसा का नियमित पाठ करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

- भोलेनाथ को भांग, बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी और गंगाजल अर्पित करें, ये उनकी प्रिय वस्तुएं हैं।

- यदि वैवाहिक जीवन में परेशानी है तो गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

- नौकरी, व्यापार या किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

- सावन के शनिवार को शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव, जैसे साढ़ेसाती या ढैय्या से राहत मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर