न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan 2022 : सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको करने से धन से जुड़ी परेशानी दूर होने के साथ ही सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jul 2022 7:42:43

Sawan 2022 : सावन में करें शिवपुराण के ये उपाय, सुख-समृद्धि के साथ होगा उद्धार

कल 14 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होने जा रही हैं जिसका सभी शिवभक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह महिना भगवान शिव को समर्पित होता हैं जिसमें की गई भक्ति से शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त की जाती हैं। इसी के साथ ही इन दिनों में शिव से जुड़े कुछ उपाय भी किए जाते हैं जो जीवन में धन प्राप्ति और सुख-समृद्धि लेकर आते है। शिव की महिमा से भक्तों का उद्धार होता हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन। आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनको करने से धन से जुड़ी परेशानी दूर होने के साथ ही सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय


शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव पर अखंड चावल चढ़ाने से लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है। शिवजी के ऊपर भक्तिभाव से एक वस्त्र चढ़ाकर उसके ऊपर चावल रखकर समर्पित करना और भी उत्तम माना गया है। शिवजी पर तिल अर्पित करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते है,एवं शनिजन्य दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शिव पर काले तिल अर्पित करने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,shivpuran,lord shiva

सुख-सुविधाओं के लिए उपाय

जल में जौं मिलाकर शिवलिंग काअभिषेक करें। इससे आपको सुख-सुविधाएं मिलेगी और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गेहूं से बने पकवान से शिव जी को भोग लगाने का उल्लेख शिव पुराण में मिलता है, इसे अतिउत्तम माना गया है। गेहूं दान करने से कुल में वृद्धि होती है और परिवार में आपसी प्रेम बना रहता है, घर की नेगेटिविटी दूर होती है।

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय


शिव पुराण के अनुसार, धन संबंधित समस्या से मुक्ति के लिए हर रोज शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलाकर अर्पित करें। सोमवार के दिन शिवजी को वस्त्र अर्पण करें। वस्त्र के ऊपर अक्षत रखकर समर्पित करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है और सही रास्ते से धन आता है। इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

धन संपत्ति बढ़ाने के लिए उपाय


शुभ फलों की प्राप्ति के लिए हर रात 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग के सामने एक दीपक लगाएं। ऐसा करने से धन संपत्ति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। यदि मूंग से पूजा की जाए तो भगवान शिव मनुष्य को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। कंगनी द्वारा शिव का पूजन करने से उपासक के धर्म, अर्थ और काम-भोग की वृद्धि होती है तथा वह पूजा समस्त सुखों को देने वाली होती है।

स्वास्थ्य लाभ के लिए उपाय


यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो शिवपुराण में इसके लिए भी विशेष उपाय बताया गया है। रोजाना भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी से करें। इससे उस व्यक्ति की कमजोरी दूर होती है। वहीं शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी के रोगियों का भी इलाज हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan 2022,shivpuran,lord shiva

मोक्ष प्राप्ति के लिए उपाय

शिवलिंग पर जल में देसी घी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और आरोग्य प्राप्त होता है। इसके अलावा शहद से पूजा करने पर टीबी के रोगियों को सेहत लाभ मिलता है। शिवलिंग पर आक के फूल चढ़ाने से मोक्ष मिलता है।

मनोकामना पूर्ती के लिए उपाय


शिव पुराण के अनुसार, सभी मनोकामना पूर्ति के लिए पांच सोमवार भगवान पशुपतिनाथ का व्रत करें। शिव जी को समर्पित यह व्रत प्रदोष व्रत की तरह ही किया जाता है। इसमें सुबह और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा होती है।

संतान सुख के लिए उपाय


जौ द्वारा की हुई शिव पूजा सुख की वृद्धि करने वाली है, ऐसा शिवपुराण में लिखा है। गेहूं से बने हुए पकवान से की हुई शंकरजी की पूजा निश्चय ही बहुत उत्तम मानी गई है। गेहूं के दानों से पूजा करने पर संतान की वृद्धि होती है।

रुकावटें दूर करने के लिए उपाय


प्रतिदिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे जीवन की सभी अड़चन दूर होती हैं। यह उपाय अशुभता को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका