न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द आने वाला हैं सावन का महीना, इन उपायों से मिलेगी महादेव की कृपा

भगवान शिव को बेहद प्रिय माने जाना वाला महीना सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू होए जा रहा हैं जो कि 12 अगस्त तक रहने वाला हैं। इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Jul 2022 8:23:37

जल्द आने वाला हैं सावन का महीना, इन उपायों से मिलेगी महादेव की कृपा

भगवान शिव को बेहद प्रिय माने जाना वाला महीना सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू होए जा रहा हैं जो कि 12 अगस्त तक रहने वाला हैं। इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। ये पूरा माह महादेव को समर्पित होता है जिसमें भोलेनाथ को प्रसन्न करने के कोशिश की जाती हैं और उनका आशीर्वाद लिया जाता हैं। सावन के महीने में अविवाहित कन्याएं यदि सोमवार का व्रत रखती हैं तो उनके विवाह होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। मान्यता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। शिव की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों से काफी प्रसन्न होते हैं...

सावन माह में सोमवार की तिथियां

सावन का पहला सोमवार व्रत - 18 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 25 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 01 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 08 अगस्त

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022,lord shiva

सावन के महीने में करें ये काम

- श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से मन और शरीर को शांति मिलती है।

- यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली तमाम तरह कि अड़चनें दूर हो जाती हैं।

- इस महीने में महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी शुभ माना जाता है।

- यदि पति-पत्नी के रिश्तों में काफी दरारें आ रही हैं और आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से नहीं बीत रहा है, तो ऐसे में आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

- सावन के महीने में श्रावण सोमवार व्रत कथा पढ़ना और पवित्र रुद्राक्ष धारण करना भी काफी पवित्र और शुभ माना जाता है।

- यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है, कारोबार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है या नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस का अभिषेक करें।

- सावन के महीने में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्‍वर रूप की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। इस महीने में पूर्व दिशा में अर्द्धनारीश्‍वर रूप की पूजा करना शुभ माना जाता है। सावन के महीने में इस दिशा में अर्द्धनारीश्‍वर की प्रतिमा लगाने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से पति-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ता है और लोगों की खाली झोली भर जाती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022,lord shiva

- मान्‍यता है क‍ि यद‍ि कोई श्रद्धालु न‍ियमित रूप से सावन के प्रत्‍येक सोमवार को उत्‍तर द‍िशा की ओर मुंह करके श‍िव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो श‍िवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

- अगर आपके घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो सावन के महीने में रोजाना पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

- सावन के महीने में ऐसा माना जाता है कि चारों तरफ काफी ऊर्जा होती है और ऐसे में यदि घर के प्रत्‍येक कोने में गंगाजल का छिड़काव किया जाए तो बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में से हर प्रकार के वास्‍तुदोष समाप्‍त हो जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में रोजाना सुबह स्‍नान करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे पूरे घर की नकारात्‍मकता का नाश होता है।

- अगर आपके जीवन में दिक्कतें आ रही हैं या बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं तो पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ाएं।

- सावन के सोमवार को शिवजी को घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद जितना हो सके उतना लोगों में बांट दें। इसके अलावा महामृत्‍युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है। इसके अलावा भगवान शंकर पर गाय का कच्‍चा दूध चढ़ाएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से श्रद्धालुओं पर हमेशा ही भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है।

- यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है या आप आए दिन बीमार रहते हैं, तो इस स्थिति से उबरने के लिए आपको सावन माह में रोजाना जल में काले तिल को मिलाना चाहिए। उसके बाद उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसे करने से गंभीर से गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका