न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sawan 2022 : राशि अनुसार इन उपायों को करने से आएगी घर में सुख-समृद्धि, दूर होंगे सभी दुख

आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में दुख को दूर करते हुए सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 7:03:25

Sawan 2022 : राशि अनुसार इन उपायों को करने से आएगी घर में सुख-समृद्धि, दूर होंगे सभी दुख

हिन्दू धर्म के सभी महीनों में से सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता हैं जो कि भगवान शिव को समर्पित हैं। यह वही महीना हैं जिसमें शिवजी, मां पार्वती से विवाह करने के लिए तैयार हुए। ऐसे में इस महीने में अविवाहित कन्याएं यदि सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें योग्य वर मिलता हैं। सावन के इस महीने में विधि-विधान से भोलेनाथ का पूजन किया जाए तो वे प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में दुख को दूर करते हुए सुख-समृद्धि लाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मेष राशि

सावन के महीने में भगवान शिव से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए मेष राशि के लोगों को गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव जलाभिषेक और ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले सावन के महीने में शिव मंदिर में जाकर गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मोगरे के फूल साथ दही, शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मिठाई का भोग लगाएं और उनकी आरती करें। रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नागेश्वराय नमः’ मंत्र का जप करना चाहिए। आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022,lord shiva

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक भगवान को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से रोज शिवलिंग का अभिषेक करें। कुमकुम चन्दन अर्पित करे। धतूरा, भांग एवं आक के फूल शिव जी को चढ़ाएं। ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ महामंत्र का जप पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए। इससे आपको बड़ा लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को स्फटिक के शिवलिंग की उपासना करनी चाहिए। रोज चन्दन, कच्चे दूध एवं जल से शिवलिंग की पूजा आराधना करें। साथ ही108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ‘ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:’ मंत्र का कम से कम एक माला जप करना चाहिए। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की खाली झोली भर देते है।

सिंह राशि

शिव भगवान की कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक विभिन्न फलों के रस के साथ शक्कर एवं जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ‘ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। आपको अवश्य ही लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक बेल, धतूरा, भांग एवं आंकड़े का फूल चढ़ाएं। साथ ही साथ बेल पत्र पर प्रसाद एवं फूल रख कर भगवान को चढ़ाएं। भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमो शिवाय कालं ॐ नम:’ का जप पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए। आपके बिगड़े काम जल्द ही बन जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक जल में अलग अलग फूल डाल कर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मोगरा, बेल पत्र, चन्दन, चावल भी भगवान को अर्पित करें। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निदान मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,sawan special,sawan 2022,lord shiva

वृश्चिक राशि

शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। साथ ही साथ घी और शहद भी चढ़ाएं। इसके बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। मसूर की दाल का दान करने से भी आपको लाभ होगा। महादेव के मंत्र ‘ॐ हौं ॐ जूं स:’ का अधिक से अधिक जप करना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भगवान को पीले फूल चढ़ाएं एवं खीर में केसर मिलाकर भोग लगाएं। ‘ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। इस उपाय से आपके सभी दुःख दूर हो जाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोग तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करें। बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फूल एवं अष्टगंध चढ़ाएं। ‘ॐ हौं ॐ जूं स:’ मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक पूरे सावन माह में नारियल का पानी गन्ने का रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जल में सफ़ेद एवं काले तिल डालकर अर्पित करें। भगवान शिव को तिल बेहद पसंद हैं। इसलिए इसे चढ़ाने से आपको लाभ होगा। इसके साथ ‘ॐ हौम ॐ जूँ स:’ मंत्र का जप करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातक शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। 108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ये उपाय आपके जीवन की सारी मुश्किलों को ख़त्म कर सकता है। इसके साथ ‘ॐ नमो शिवाय गुरु देवाय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क