न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी किस्मत को संवारने का काम करेंगे चावल के ये उपाय, जानें और आजमाए

वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र में चावलों के प्रयोग के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि बिना चावल के भगवान भी पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं। हम आपको यहां चावल के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत को संवारने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Oct 2022 8:35:27

आपकी किस्मत को संवारने का काम करेंगे चावल के ये उपाय, जानें और आजमाए

आजकल के भागदौड़ भरे समय में हर कोई अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए दिनभर मेहनत करता हैं। लेकिन कई बार भाग्य साथ नहीं देता हैं और उस मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता हैं जिससे निराशा होने लगती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि अपनी किस्मत को संवारा जाए और इसके लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं चावल की जिससे जुड़े कई उपाय ज्योतिष में बताए गए हैं। वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र में चावलों के प्रयोग के बारे में बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि बिना चावल के भगवान भी पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं। हम आपको यहां चावल के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत को संवारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

सोया हुआ भाग्य जगाने के लिए

हिंदू धर्म में मान्यता है कि अक्षत मतलब यदि पूजा में प्रयोग किए जाने वाला चावल अखंडित हो तो इसे रोली के तिलक के साथ माथे पर लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा, तांबे के लोटे में रोली के साथ थोड़ा सा चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और व्यक्ति को कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,good fortune,rice remedies

मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद पाने के लिए

मान्यता के अनुसार, पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नानादि करके, एक साफ लाल रेशमी कपड़े में चावल के 21 अखंडित दाने रखकर माता लक्ष्मी के समक्ष पूजा करें और पूजा के बाद इस पोटली को अपने घर के धन वाले स्थान पर संभाल कर रखें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा और घर में धन-धान्य के भंडार हमेशा भरे रहेंगे।

नौकरी व व्यवसाय की समस्या के लिए

अगर आप ऑफिस में किसी बात से परेशान हैं या फिर आपको नए अवसर नहीं मिल रहे हैं तो मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें। ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में आपकी समस्याओं का अंत हो जाएगा और ऑफिस में प्रमोशन भी मिल जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,good fortune,rice remedies

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए

अगर चंद्रमा अशुभ फल दे रहा है तो अपनी माता से एक मुट्ठीभर चावल विधिपूर्वक दान में ले लें। वहीं आप नवरात्र के तीसरे दिन कन्याओं को केसरिया चावल दान में दे दें या फिर उनको उन्हीं चावलों की खीर बनाकर खिला सकते हैं। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

पैसा टिकाने के लिए

अगर आपके पर्स में पैसे नहीं टिकते हैं, तो आपको लाल कपड़े में चावल के 7 साबुत दाने डालकर पर्स के अंदर रख लेना चाहिए। ऐसा करने से यदि आपके अंदर धन ज्यादा खर्च करने की आदत है, तो वह सुधर जाएगी और धन भी पर्स में टिकेगा।

धन से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए

मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और अथक मेहनत करने के बाद भी उसे उसकी मेहनत का पर्याप्त फल नहीं मिलता तो ऐसे में उस व्यक्ति को सोमवार के दिन अखंडित आधा किलो अक्षत लेकर किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव के नाम का जप करते हुए एक मुट्ठी अक्षत चढ़ाना चाहिए। इसके बाद बचे हुए चावल को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए। इस उपाय को लगातार पांच सोमवार तक करने से धन से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?