न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022 : नवरात्रि में इन उपायों से करें मातारानी को प्रसन्न, आपकी हर मनोकामना होगी पूर्ण

इन दिनों में जो भी मां की पूजा-आराधाना करता है, उनके ऊपर मां का आर्शीवाद सदैव बना रहता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें करने से मातारानी प्रसन्न होती हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन खुशहाल बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Sep 2022 7:34:46

Navratri 2022 : नवरात्रि में इन उपायों से करें मातारानी को प्रसन्न, आपकी हर मनोकामना होगी पूर्ण

देशभर में नवरात्रि का त्यौहार जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं। कई जगहों पर मातारानी के भव्य पंडाल सज चुके हैं जिनके दर्शन करने भक्त पहुंचते हैं। हिंदू धर्म में मां आदिशक्ति की उपासना को बहुत ही महत्व दिया जाता है। खासतौर से इन नौ दिनों में तो विशेष उपाय करते हुए मातारानी को प्रसन्न किया जाता हैं। इन दिनों में जो भी मां की पूजा-आराधाना करता है, उनके ऊपर मां का आर्शीवाद सदैव बना रहता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें करने से मातारानी प्रसन्न होती हैं और आपकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन खुशहाल बनता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मां के अलग-अलग स्वरुपों की रखें प्रतिमा

आप घर में मां के अलग-अलग रुपों की प्रतिमा रख सकते हैं। राशि के अनुसार, आप प्रतिमा घर में रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मेष राशि के लोग घर में मां स्कंदमाता की, तुला और वृषभ राशि के लोग देवी कात्यानी की, मिथुन और कन्या राशि के लोग देवी महागौरी की और कर्क राशि वाले लोग देवी कुष्मांडा की और कुंभ राशि के लोग मां देवी ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा घर में रख सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani

घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वस्तिक चिन्ह

हिन्दू धर्म में स्वस्तिक चिन्ह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए देवी दुर्गा के आगमन के लिए घर के मुख्य द्वार पर इस चिन्ह को बनाने से भक्तों को विशेष लाभ होता है और मान्यता है कि इससे घर में देवताओं का आगमन निरंतर होता रहता है।

लगाएं तुलसी का पौधा

नवरात्रि में घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती । वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि में आप मां तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।

माता को अर्पित करें 16 श्रृंगार

हिंदू शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के इन खास दिनों में मां दुर्गा स्वर्गलोक से धरती पर आती हैं। इन खास दिनों में देवी दुर्गा को सिंदूर, लाल वस्त्र, 16 श्रृंगार आदि अर्पित करने से मां अत्यधिक प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी दुःख हर लेती हैं। इसके साथ यह उपाय भी बताया गया है कि नवरात्र पर्व के बीच चुनरी में पांच सूखे मेवे माता को अर्पित करने से भी भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,navratri 2022,matarani

जलाएं अखंड ज्योति

नवरात्रि में अखंड ज्योति का बहुत ही महत्व बताया गया है। नौ दिनों तक आप अखंड दीपक जरुर जलाएं। लगातार रोशनी से आपके जीवन में अंधकार नहीं होगा और आपका घर भी प्रकाश से भरा रहेगा। दीपक को बुझने न दें। अखंड ज्योति का दीपक आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है।

रोज करें मंदिर के दर्शन

इन नौ दिनों में आपको रोज मंदिर जाना चाहिए। इससे मां कि कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और घर परिवार का कल्याण होगा। इन दिनों में मां की आराधना करने पर मां दु्र्गा जल्द प्रसन्न होती हैं। याद रहे मां की उपासना के दौरान उन्हें जल जरूर चढ़ाएं।

सूर्यास्त के बाद जलाएं कपूर

नवरात्रि के दौरान आप घर में सूर्यास्त के समय पूजा स्थान पर 7 कपूर जलाकर मां दुर्गा की आरती करें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। घर का वातावरण कपूर जलाने से शुद्ध हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?