न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज से छुटकारा पाना हैं तो आजमाएं ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से जल्दी ही आपको कर्ज से राहत मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 7:35:59

कर्ज से छुटकारा पाना हैं तो आजमाएं ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत

शास्त्रों में बताया गया हैं कि किसी भी तरह का कर्ज दुखदायी होता हैं और जहां तक हो सके कर्ज लेने से बचना चाहिए। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के युग में आवश्‍यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज का सहारा लेना ही पड़ जाता हैं। इंसान कर्ज तो ले लेता हैं लेकिन वह एक समय के बाद एक आफत बन जाता हैं। कहा जाता हैं कि कर्ज मौत के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता हैं और आपको किसी ना किसी जन्म में उस कर्ज की भरपाई करनी ही पड़ेगी। ऐसे में कोशिश करें कि कर्ज ले ही ना और लिया हैं तो इसे जल्द से जल्द चुकाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से जल्दी ही आपको कर्ज से राहत मिलेगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

इस मंदिर में करें पूजा

अगर आप कर्ज या फिर लोन से परेशान हैं तो उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। मान्यता है कि यहां पीली पूजा से व्यक्ति को ऋणों से मुक्ति मिलती है। पीली पूजा से तात्पर्य है कि पूजा में पीले वस्त्र में चने की दाल, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ और थोड़ा सा गुड़ बांधकर जलधारी पर अपनी मनोकामना के साथ अर्पित करें।चूंकि पूजा में प्रयोग की जाने वाली चीजें पीले रंग की होती हैं इसलिए इन्हें पीली पूजा कहते हैं।

हनुमान जी का उपाय

जो व्यक्ति अधिक कर्ज में डूबा है वह शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार की रात हनुमान मंदिर में जाकर दो दीपक जलाएं। पहला एक छोटा दीपक देसी घी में, दूसरा 9 बत्तियों वाला बड़ा दीपक सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर जलाएं। ध्यान रहे यह दीपक रात भर जलता रहे। छोटा दीपक अपनी दाहिनी तरफ रखें और बड़ा दीपक हनुमान जी के सामने रखें। ये उपाय 5 मंगलवार तक करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,rebt remedies

माता लक्ष्मी की करें पूजा

माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां की सफेद चीज जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें और स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।

पीपल की इस तरह करें पूजा

कर्ज की चिंता से ज्यादा परेशान हैं तो शनिवार की शाम पीपल का पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुख दीप सरसों तेल डालकर जलाएं। फिर भगवान से कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि शनिवार को पीपल पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसा शास्त्रों का मत है।

इन मंत्रो का करें जाप

मान्यताओं के अनुसार 'ओम आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय वर्धय स्वाहा।' मंत्र का 44 दिनों तक लगातार 10 दजार बार जप करें तो धनलाभ होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है। वहीँ श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र 'ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम, का जप करना बहुत ही लाभदायक होता है। इस मंत्र को जपने के लिये कमलगट्टे की माला से नियमित 1008 बार जप करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,rebt remedies

भगवान गणेश का उपाय

कर्ज और लोन से मुक्ति के लिए आप घर के मुख्यद्वार पर भगवान गणेश की दो मूर्तियां लगाएं, एक मेन गेट पर और दूसरी मेन गेट पर घर के अंदर की तरफ। दोनों मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से सट जाएं, मूर्तियों को इस तरह लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कर्ज से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।

आटे का दीपक

किसी भी तरह के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आटे से निर्मित दीपक को बरगद के पत्ते पर रखकर जलाना चाहिए। 5 पत्तों पर पांच दीपक रखें और उन्हें ले जाकर हनुमान मंदिर में रख दें यह उपाय लगातार 11 मंगलवार तक करें।

शिवलिंग की करें पूजा

आप हर रोज लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार के दिन शिवलिंग पर मसूर की दाल और जल अर्पित करें। इसके बाद ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम: का जाप करें। इससे आपको कर्ज और लोन से धीरे-धीरे मुक्ति मिल जाएगी।

सूर्यदेव को दें जल

कर्ज मुक्ति के लिए सूर्य देव को जल में रोली, चावल और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। साथ ही ‘ओम आदित्याय नम:’ मंत्र का जप करते रहें। सूर्यदेव से कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?