न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नजर का दुष्प्रभाव लाता हैं जीवन में परेशानियां, जानें नजर उतारने के ये उपाय

एहतियात के तौर पर बुरी नजर उतारने के उपाय करने की जरूरत होती हैं ताकि जीवन से नकारात्मकता दूर हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नजर का दुष्प्रभाव दूर करने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Aug 2022 8:24:09

नजर का दुष्प्रभाव लाता हैं जीवन में परेशानियां, जानें नजर उतारने के ये उपाय

जब भी कभी बच्चे बीमार होते हैं तो आपने कई बार बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि उन्हें नजर लग गई हैं और इसके बाद वे कुछ उपाय कर नजर उतारने का काम करते हैं। कई लोग नजर लगने पर विशवास करते हैं और कई नहीं। लेकिन कहा जाता हैं कि जब नजर लगती हैं तो बच्चों की तबियत खराब हो जाती हैं, काम-धंधे ठप पड़ जाते हैं या घर में कलेश की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर बुरी नजर उतारने के उपाय करने की जरूरत होती हैं ताकि जीवन से नकारात्मकता दूर हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो नजर का दुष्प्रभाव दूर करने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

तांबे के लोटे से उतारे नजर

बच्चा ज्यादा चिड़चिड़ा हो जाए तो एक तांबे के लोटे में पानी और ताजे फूल लेकर बच्चे पर से 11 बार उतारें। इसे किसी भी गमले में डाल दें। नजर का असर कम होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,najar dosh remedy

नींबू का टोटका व्यापार में दिलाएगा तरक्की

अगर आपको लगता है कि काफी मेहनत के बाद भी बिजनेस में नुकसान हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके बिजनेस पर किसी की बुरी नजर लगी हुई है। ऐसे में शनिवार को एक हरे नींबू को ऑफिस की चारों दीवारों से छुआएं और फिर उसके चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में फेंक दें। इस उपाय से आपके बिजनेस पर लगी बुरी नजर उतर जाएगी।

अशोक के पत्तों से उतरेगी घर की नजर

घर पर किसी की बुरी नजर लगने पर शुक्रवार को अशोक के पत्तों का बंदनवार बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही बुरी नजर का प्रभाव समाप्त होता है।

सूखी लाल मिर्च से उतारे नजर

लहसुन, राई, नमक, प्याज़ के छिलके एवं सूखी लाल मिर्च। इन सबको नजर लगे बच्चे से सात बार उतारकर अंगारों पर डाल दें। जलने पर बदबू न आए तो समझें नजर लगी है। इस उपाय से नजर उतर भी जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,najar dosh remedy

राई के दानों से उतारे नजर

राई के कुछ दाने, नमक की सात डली और सात साबुत लाल सूखी मिर्च (डंठल वाली) बाएं हाथ की मुट्ठी में लें और नजर लगे व्यक्ति को लिटाकर सिर से पांव तक सात बार उतारा करें। फिर इन सबको जलते हुए चूल्हे में झोंक दें। यह टोटका करते समय बोलें नहीं। इसे केवल मंगलवार और रविवार को ही करें।

हनुमानजी के पांव के सिंदूर से उतारें नजर

एक साफ रुमाल पर हनुमानजी के पांव का सिंदूर, दस ग्राम काले तिल, दस ग्राम काले उड़द, एक लोहे की कील, तीन साबुत लाल मिर्च लेकर पोटली बनाएं और नजर लगे व्यक्ति के सिरहाने यह पोटली रख दें। चौबीस घंटे बाद पोटली को बहते हुए जल में बहा दें। ऐसा करने से जल्द ही बुरी नज़र का असर कम खत्म हो जाएगा।

फिटकरी और सरसों के दानों से उतारें नजर

अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे का विकास रुक गया है तो फिटकरी और सरसों को बच्चे पर से सात बार वारकर चूल्हे पर झोंक दें, नजर उतर जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?