न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवाह योग में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे ये उपाय, जल्द बजेगी आपके घर भी शहनाई

ज्योतिष आपकी मदद कर सकता हैं जहां बताए गए कुछ उपायों की मदद से शादी में आ रही समस्या खत्म हो जाती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके विवाह में आने वाली हर अड़चन को दूर कर देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 7:32:15

विवाह योग में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे ये उपाय, जल्द बजेगी आपके घर भी शहनाई

शादियों का सीजन जारी हैं जहां आने वाले दिनों में कई लोग परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन लोगों को तकलीफ होती हैं जिनकी शादी सही समय पर ना हो पा रही हो। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी संतान की शादी समय से हो जाए, लेकिन यह सौभाग्य सभी के साथ नहीं होता है। कई बार कुंडली में ग्रहों के कारण दोष उत्पन्न हो जाता है, जिससे विवाह में परेशानी आती है। ऐसे में ज्योतिष आपकी मदद कर सकता हैं जहां बताए गए कुछ उपायों की मदद से शादी में आ रही समस्या खत्म हो जाती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो आपके विवाह में आने वाली हर अड़चन को दूर कर देंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,marriage remedies

शिव-पार्वती की पूजा करें

विवाह के इच्छुक युवक-युवतियां हर रोज मंदिर जाकर शिव-पार्वती की पूजा करें, ऐसा करने से विवाह में हो रही देरी के ग्रह दूर होते हैं। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर ही पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विवाह में आ रही अड़चन दूर होती है।

हनुमान जी की पूजा करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुण्डली में मंगलिक दोष होने पर शादी में बाधा आती है। मंगलिक दोष के कारण आने वाली बाधा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को गेहूं के आटे एवं गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं और रामायण के बालकांड का पाठ करें।

बरगद के पेड़ की परिक्रमा

यदि किसी युवक या युवती के विवाह में बाधा आ रही है तो उसे शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक गुरुवार और पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ की कम से कम 108 परिक्रमा जरूर करनी चाहिए। इसके साथ यदि संभव हो तो बरगद, पीपल और केले के पेड़ को जल देकर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,marriage remedies

छह मुखी रुद्राक्ष करें धारण

विवाह संबंधित हर समस्या के लिए छह मुखी रुद्राक्ष सबसे श्रेयस्कर माना गया है। छह मुखी रुद्राक्ष को भगवान कार्तिकेय का स्वरूप कहा जाता है और इसके धारण से सभी समस्याएं खत्म होती है। यह काम, क्रोध, लोह, मोह आदि पर नियंत्रण के लिए भी उत्तम माना जाता है।

हल्दी डालकर स्नान

जिस लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, उसे गुरुवार के दिन पानी में पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। इस दिन कन्या को पीले वस्त्र पहन कर सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा विधि विधान से करना चाहिए। बृहस्पति देव को पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, और केला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

ओपल रत्न करें धारण

घर में जल्द से जल्द मंगल कार्य शुरू हो जाएं इसके लिए आप ओपल रत्न धारण करें। इस रत्न के धारण करने से विवाह की समस्याएं खत्म होती हैं और जिनको लव मैरिज करनी हो, उनके लिए भी यह रत्न काफी कारगर सिद्ध होगा। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शुक्र को प्रेम व विवाह का ग्रह माना गया है। इससे विवाह के योग अतिशीघ्र बनने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?