न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मांगलिक दोष पैदा करता हैं शादी में बाधा, इन उपायों से करें इसे कम

ज्यादातर शादी-विवाह में आने वाली दिक्कतें व कर्ज का बोझ बढ़ना और प्रोपर्टी संबंधित समस्याएं होना मांगलिक दोष का ही प्रभाव है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से मांगलिक दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 8:24:18

मांगलिक दोष पैदा करता हैं शादी में बाधा, इन उपायों से करें इसे कम

कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन की दिशा तय करती है। ऐसे में हर गृह का व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं मंगल ग्रह की। इसे ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है। ज्योतिष मंगल को एक क्रूर ग्रह के रूप में मानता है। कुंडली में मंगल दोष अथवा मांगलिक दोष मंगल ग्रह से ही बनने वाला दोष है। ज्यादातर शादी-विवाह में आने वाली दिक्कतें व कर्ज का बोझ बढ़ना और प्रोपर्टी संबंधित समस्याएं होना मांगलिक दोष का ही प्रभाव है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से मांगलिक दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

बालाजी को सिंदूर चढ़ाएं

प्रतिदिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करें। अपने पूजा घर में एक केसरिया गणपति की मूर्ति स्थापित करें और रोज उसकी पूजा करें। इसके साथ कन्या के मंगल दोष होने पर भगवान विष्णु से विवाह करवाकर मंगल दोष को समाप्त किया जा सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,manglik dosh

मां मंगला गौरी की पूजा

कुंडली से जुड़े मंगल दोष को दूर करने के लिए तमाम उपायों में मां मंगला गौरी की पूजा अत्यंत ही शुभ और शीघ्र ही फलदायी मानी गई है। देश के कई शहरों में मां मंगला गौरी के मंदिर हैं, जहां पर जाकर आप इस दोष से बचने का महाउपाय कर सकते हैं। मां मंगला गौरी का एक ऐसा ही पावन मंदिर बनारस शहर के बालाजी घाट के ऊपर स्थित है। मान्यता है कि यहां पर देवी के 7, 14 या फिर 21 दर्शन करने से कुंडली का मंगल दोष प्रभावहीन हो जाता है और उसके विवाह में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं। विवाह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए यहां पर माता को हल्दी की माला भी विशेष रूप से चढ़ाई जाती है।

सौंफ का उपाय

मंगल दोष के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए लाल रंग के कपड़े में थोड़ा सा सौंफ बांध लें और इसे अपने बेडरूम में किसी जगह रख दें। इसी के साथ दान देना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए गेहूं, लाल रंग के वस्त्र, गुड़, तांबा, घी, शक्कर, मसूर की दाल आदि का दान करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,manglik dosh

करें मंगलनाथ की पूजा

उज्जैन का मंगलनाथ मंदिर मंगल ग्रह से जुड़े सभी प्रकार के दोषों को दूर करने के लिए महातीर्थ के रूप में जाना जाता है। कुंडली में जिस मंगल दोष होने के कारण अक्सर लोगों को विवाह में विलंब, दांपत्य जीवन में समस्याएं, कर्ज आदि की समस्याओं से जूझना पड़ता है, उससे निजात पाने के लिए इस सिद्ध स्थान पर मंगल की विशेष रूप से भात पूजा करवाई जाती है। मान्यता है कि भूमिपुत्र मंगल देवता की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सब मंगल ही मंगल होता है।

शिवलिंग का उपाय

जिन लोगों की कुंडली में मंगलदोष है उनके द्वारा प्रतिदिन या प्रति मंगलवार को शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल और लाल गुलाब अर्पित करें। इस प्रकार भी मंगल दोष की शांति हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?