न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्ज का बोझ बन रहा हैं परेशानी, मुक्ति पाने के लिए आजमाए ये उपाय

कई बार कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके ग्रहों की स्थिति को संतुलित करते हुए कर्ज से मुक्ति दिलाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Nov 2022 10:15:27

कर्ज का बोझ बन रहा हैं परेशानी, मुक्ति पाने के लिए आजमाए ये उपाय

जीवन में हर कोई धन-सम्पत्ति और पैसा कमाना चाहता है ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर किसी के आगे हाथ ना फैलाने पड़े। लेकिन कई बार जीवन में ऐसी स्थिति बन जाती हैं कि इंसान को अपनी जरूरत के लिए कर्ज लेना पड़ जाता हैं। लेकिन महंगाई के इस दौर में उस कर्ज की समय पर भरपाई करना कोई आसान काम नहीं हैं। कई बार यह कर्ज एक आफत बन जाता हैं और बोझ बनने लगता है। कई बार कर्ज के कारण व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपके ग्रहों की स्थिति को संतुलित करते हुए कर्ज से मुक्ति दिलाने का काम करते हैं। आइये जानते हैं कर्ज मुक्ति के लिए आजमाए जाने वाले इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,debt remedies

हनुमान मंदिर में दीपक

जो व्यक्ति अधिक कर्ज में डूबा है वह शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार की रात हनुमान मंदिर में जाकर दो दीपक जलाएं। पहला एक छोटा दीपक देसी घी में, दूसरा 9 बत्तियों वाला बड़ा दीपक सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर जलाएं। ध्यान रहे यह दीपक रात भर जलता रहे। छोटा दीपक अपनी दाहिनी तरफ रखें और बड़ा दीपक हनुमान जी के सामने रखें। ये उपाय 5 मंगलवार तक करें।

जौं का उपाय


रात्रि में अपने सिरहाने एक बर्तन में जौं भरकर रख दें। सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात जौं को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन संबंधी समस्याओं का अंत होने लगता है। कर्ज से मुक्ति के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में करें पूजा


अगर आप कर्ज या फिर लोन से परेशान हैं तो उज्जैन के ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। मान्यता है कि यहां पीली पूजा से व्यक्ति को ऋणों से मुक्ति मिलती है। पीली पूजा से तात्पर्य है कि पूजा में पीले वस्त्र में चने की दाल, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ और थोड़ा सा गुड़ बांधकर जलधारी पर अपनी मनोकामना के साथ अर्पित करें। चूंकि पूजा में प्रयोग की जाने वाली चीजें पीले रंग की होती हैं इसलिए इन्हें पीली पूजा कहते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,debt remedies

माता लक्ष्मी की करें पूजा

माता लक्ष्मी आपको कर्ज से मुक्ति दिलवाएंगी। इसके लिए आपको मां की सफेद चीज जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। फिर इस भोग को घर में सबसे बड़ी महिला को आदर समेत खिलाएं और सभी को प्रसाद के रूप में दें और स्वयं भी खाएं। घर पर लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा।

पीपल के उपाय


कर्ज की चिंता से ज्यादा परेशान हैं तो शनिवार की शाम पीपल का पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुख दीप सरसों तेल डालकर जलाएं। फिर भगवान से कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। माना जाता है कि शनिवार को पीपल पर सभी देवी-देवताओं का वास होता है, इससे मनोकामनाएं पूरी होती है। ऐसा शास्त्रों का मत है।

घर के मुख्य दरवाजे का उपाय


अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हरे रंग के गणपति की 2 प्रतिमा लगाएं, प्रतिमा को इस तरह से लगाएं कि दोनों प्रतिमाओं की पीठ एक दूसरे की ओर हो, जिससे पीठ की तरफ से गणेश जी के दर्शन न हो। वास्तु के अनुसार अपने घर के ईशान को ईशान कोण को स्वच्छ रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका