न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं बजरंगबली की कृपा, मंगलवार के दिन करें ये काम

आज इस कड़ी में हम आपको मंगलवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Mar 2022 7:58:04

पाना चाहते हैं बजरंगबली की कृपा, मंगलवार के दिन करें ये काम

आज मंगलवार का दिन हैं जो कि आध्यात्मिक रूप से बजरंगबली को समर्पित माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, भगवान हनुमान जी का जन्म मंगलवार के दिन ही हुआ था। इस दिन हनुमान जी की पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सभी दुखों और संकटों से मुक्ति मिलती है। कई भक्त आस्था रखते हुए मंगलवार का व्रत भी रखते है। मंगलवार के दिन की गई हनुमान जी की पूजा से सभी तरह के शारीरिक रोग-भय से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे जातक का मंगल ग्रह भी बलवान हो जाता है। है। अगर आप भी बजरंगबली की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज इस कड़ी में हम आपको मंगलवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में...

बजरंगबाण का पाठ

मंगलवार के दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से पूर्ण समर्पण के साथ बजरंगबाण का पाठ करता है उसके जीवन से शत्रुओं का नाश हो जाता है। यह पाठ 21 दिन तक एक निश्चित स्थान पर बैठक करना चाहिए। इसके साथ ही जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने का प्रण भी लेना चाहिए। हनुमान जी सिर्फ सच्चे लोगों का ही साथ देते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,tuesday remedies

राम नाम का स्मरण करें

पवन पुत्र हनुमान जी प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। वे हमेशा उन्हीं की भक्ति में लीन रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, श्रद्धाभाव से भगवान राम के नाम का जाप करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही भक्त को मनचाहा फल देते हैं।

हनुमान चालीसा का करें पाठ

रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे सभी प्रकार के रोग, दोष, कष्ट और संकट दूर होते हैं। अगर आप इसे रोजाना नहीं पढ़ सकते हैं तो हनुमान जी के दिन यानि मंगलवार को इसका पाठ जरूर करें।

हनुमान बाहुक का पाठ

आप अगर किसी तरह की शारीरिक व्याधि से पीड़ित हैं तो जल का एक पात्र हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखें और हनुमान बाहुक का 21 या 26 दिनों तक पाठ करें। पाठ पूर्ण होने के बाद उस जल को ग्रहण कर लें और दूसरा जल रख दें। बजरंगबली की कृपा वर्षा से समस्त पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,lord hanuman,tuesday remedies

सिंदूर चढ़ाएं

रामायण के एक प्रसंग अनुसार श्रीराम का अनन्य प्रेम पाने के लिए बजरंगबली जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था। उस दिन से हनुमान जी को घी और सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरु हो गई। ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी को घी और सिंदूर अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है।

आटे का दीपक जलाएं

हर मंगलवार के दिन हनुमान जी की मूर्ति के सामने आटे का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी समस्याएं, दुख, बाधा आदि दूर रहती है।

तुलसी पर राम लिखकर चढ़ाएं

हर मंगलवार को तुलसी के पत्ते पर घी और सिंदूर से राम नाम लिखकर हनुमान जी को चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे जीवन के सभी दुख, कष्ट, संकट दूर होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?