न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके जीवन को संवार सकता हैं गुड़, किस्मत चमकाने के लिए करें ये उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको गुड़ से जुड़े कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही आपकी किस्मत चमकाने में मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 7:56:24

आपके जीवन को संवार सकता हैं गुड़, किस्मत चमकाने के लिए करें ये उपाय

अक्सर मिठाइयों में शक्कर की जगह गुड़ को शामिल किया जाता हैं जो स्वाद और सेहत दोनों में फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सामान्य दिखने वाला गुड़ जो मुंह में मिठास घोलने का काम करता हैं, वह आपकी जिंदगी में भी खुशियों की मिठास घोल सकता हैं। जी हां, ज्योतिष में गुड के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक शक्तियों को घर में लाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गुड़ से जुड़े कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही आपकी किस्मत चमकाने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मंगल का अशुभ प्रभाव कम करने के लिए उपाय

अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो मंगलवार के दिन गुड़ दान जरूर करें ऐसा करने से आपका मंगल ग्रह मजबूत बनेगा और साथ में आपका भाग्य आपके साथ हमेशा बना रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन 800 ग्राम घी के साथ गुड़ मिलाकर हनुमान जी के मंदिर में रखने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता हैं।

धन के लिए उपाय

यदि आप काफी समय से पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं और पैसों से जुड़ा कोई काम नहीं बन पा रहा है तो यह उपाय आपकी मदद कर सकता है। आपको करना यह है कि गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे लाल कपड़े में बांध लें। इसके साथ एक सिक्‍का भी रख दें। इन सभी चीजों को पूजाघर में मां लक्ष्‍मी की प्रतिमा के पास रख दें। 5 दिन तक यूं ही रखा रहने के बाद इस सामग्री को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से जल्‍द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,jaggery remedies

कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

यदि आप काफी समय से कर्ज से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद भी किसी का धन नहीं लौटा पा रहे हैं तो हल्‍दी की 7 गांठ के साथ गुड़ का टुकड़ा लें। इन सभी वस्‍तुओं को पीले कपड़े में बांध लें और गुरुवार के दिन घर में अपने घन के स्‍थान में रख दें। उसके 21 दिन के बाद यह पीले कपडे़ में बंधा सारा सामान बहते जल में प्रवाहित कर दें। कुछ समय के बाद आपका काम धंधा चमक जाएगा और आप पहले से अधिक पैसे बचाकर दूसरों का कर्ज चुका पाएंगे। गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाने से आपके वैभव में वृद्धि होती है।

खुद के मकान के लिए उपाय

अगर आप अपना मकान बनवाना चाहते हैं और सम्पत्ति पाना चाहते हैं तो आप प्रत्येक शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करें। आप चाहे तो रविवार के दिन किसी लाल गाय को भी गुड़ खिला सकते हैं। इससे जल्द ही आपको धन लाभ होगा।

घर के झगड़े खत्‍म करने के लिए उपाय

घर में अक्‍सर झगड़े होते हों तो मंगलवार या शनिवार को सवा किलो गुड़ जमीन में गाड़ दें। ऐसा करने से घर में कलह खत्‍म होगी और लोगों में आपस में प्रेम बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,positivity in life,jaggery remedies

नौकरी पाने के लिए उपाय

आपके काफी प्रयास करने के बाद भी आपको मनपसंद नौकरी पाने में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपके लिए गुड़ का यह उपाय काम आ सकता है। रोजाना सुबह घर में सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें और उस पर गुड़ रखकर काम पर जाने से पहले गाय को खिलाकर जाएं। ऐसा 11 तक करें तो आपके जल्‍द ही करियर से संबंधित खुशखबरी सुनाई देगी। इसके साथ ही जो नौकरी आप कर रहे हैं उसमें भी आपको अनुकूल माहौल प्राप्‍त होगा।

दुर्घटना से बचने के लिए उपाय

अगर आपको बार-बार कहीं चोट लग रही हो या आपके साथ दुर्घटना की संभावना हमेशा बनती दिखती हो, तो ऐसे में आप तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में दान करें। ऐसा करने से आपकी ये समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

शादी में आ रही है समस्‍या दूर करने के लिए उपाय

यदि आपकी उम्र निकली जा रही है और विवाह के योग ही नहीं बन रहे हैं तो यह उपाय करने से लाभ हो सकता है। आटे की लोई लेकर उसमें गुड़ और हल्‍दी डालकर व घी लगाकर गाय को हर गुरुवार को खिलाएं। ऐसा कम से कम 7 गुरुवार तक करने शीघ्र की आपके विवाह के योग बनने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब