न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

किस्मत से जुड़ा हर दुर्भाग्य दूर करेंगे होलाष्टक और होली में किए गए ये काम, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपको होलाष्टक और होली में किए जाने वाले कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो किस्मत से जुड़ा हर दुर्भाग्य दूर करने में मददगार साबित होंगे और आपको हर काम में सफलता दिलाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 7:19:59

किस्मत से जुड़ा हर दुर्भाग्य दूर करेंगे होलाष्टक और होली में किए गए ये काम, आइये जानें

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को रात में होलिका दहन किया जाता हैं और अगले दिन धुलंडी पर रंगों से होली खेली जाती हैं। इससे पहले होलाष्टक प्रारंभ होता हैं जो कि इस बार 10 मार्च अर्थात कल से शुरू होने जा रहा हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इन 8 दिनों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है जिसे समाप्त करने के लिए ही होलिका का निर्माण किया जाता है। इन 8 दिनों में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना गया हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको होलाष्टक और होली में किए जाने वाले कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जो किस्मत से जुड़ा हर दुर्भाग्य दूर करने में मददगार साबित होंगे और आपको हर काम में सफलता दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

astrology tips,astrology tips in hindi,holashtak 2022,holi 2022

होलाष्टक में करें ये काम

- इस अवधि में मनुष्य को अधिक से अधिक भगवत भजन, जप, तप, स्वाध्याय व वैदिक अनुष्ठान करना चाहिए। ताकि समस्त कष्ट, विघ्न व संतापों का क्षय हो सके।
- लड्डू गोपाल का पूजन कर संतान गोपाल मंत्र का जाप या गोपाल सहस्त्र नाम पाठ करवा कर अंत में शुद्ध घी व मिश्री से हवन करें तो शीघ्र संतान प्राप्ति होती है।
- लक्ष्मी प्राप्ति व ऋण मुक्ति हेतु श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करवाएं।
- कमल गट्टे,साबूदाने की खीर से हवन करें।
- यदि शरीर में कोई असाध्य रोग हो जिसका उपचार के बाद भी लाभ नहीं हो रहा हो तो रोगी भगवान शिव का पूजन करें। योग्य वैदिक ब्राह्मण द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान प्रारम्भ करवाएं,बाद में गूगल से हवन करें।
- विजय प्राप्ति हेतु-आदित्यहृदय स्त्रोत,सुंदरकांड का पाठ या बगलामुखी मंत्र का जाप करें।
- अपार धन-संपदा के लिए गुड़,कनेर के पुष्प, हल्दी की गांठ व पीली सरसों से हवन करें।
- परिवार की समृद्धि हेतु-रामरक्षास्तोत्र ,हनुमान चालीसा व विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- करियर में चमकदार सफलता के लिए जौ, तिल व शकर से हवन करें।
- कन्या के विवाह हेतु-कात्यायनी मंत्रों का इन दिनों जाप करें।
- सौभाग्य की प्राप्ति के लिए चावल,घी, केसर से हवन करें।
- बच्चों का पढाई में मन नहीं लग रहा है तो गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। मोदक व दूर्वा से हवन करें।
- नवग्रह की कृपा प्राप्ति हेतु भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,holashtak 2022,holi 2022

होली के उपाय

- स्वास्थ्य लाभ के लिए जौ के आटे में काले तिल और सरसों का तेल मिलाकर मोटी रोटी बनाएं और उसे रोगी के ऊपर से सात बार उतारकर भैंस को खिला दें। यह करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करें की रोगी जल्दी स्वस्थ हो जाए।

- यदि कोई व्यक्ति विवाह योग्य है और कुंडली में दोष के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा है तो होली वाले दिन शिव मंदिर जाएं आर अपने साथ पान का 1 साबूत पत्ता 1 साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर जाएं। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद अपने घर लौट आएं। इस बात का खास ख्याल रखे की घर लौटते वक्त पीछे मूडकर नहीं देखना है। यही उपाय अगले दिन फिर करें और शुभ मुहूर्त देखकर ये उपाय करते रहें। इससे शिवजी की कृपा प्राप्ति होती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

- यदि आप सभी कार्यों में सफलता और पारिवारिक सुख की कामना के साथ होली की रात हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। पूजा के लिए होली की रात स्नान करके पवित्र हो जाएं। यदि आप मंदिर जा सकें तो किसी हनुमान मंदिर जाएं या फिर अपने घर में ही हनुमानजी के सामने बैठकर पूजा करें। पूजा के लिए हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। प्रसाद के रूप में यदि आप गुड़ और चना चढ़ाए तो लाभकारी रहेगा। पूजा करने के बाद बाकी लोगों में प्रसाद बांट दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका