न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धन-समृद्धि प्रदान करने वाला होता हैं अजा एकादशी का व्रत, इन उपायों से संवारे अपना जीवन

आज हम आपको एकादशी के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप सभी धन, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Aug 2022 7:32:24

धन-समृद्धि प्रदान करने वाला होता हैं अजा एकादशी का व्रत, इन उपायों से संवारे अपना जीवन

आज 23 अगस्‍त को भाद्रपद मास में कृष्‍ण पक्ष की एकादशी हैं जिसे अजा एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। हिंदू धर्म में इस एकादशी का खास महत्‍व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं और व्रत रखा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन किया गया व्रत पाप, दुख, रोग और कष्ट से छुटकारा दिलाने के साथ ही जीवन को संवारने का काम करता हैं। चातुर्मास में पड़ने के कारण इस एकादशी को धन समृद्धि प्रदान करने वाली एकादशी कहा जाता है। आज हम आपको एकादशी के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप सभी धन, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए

एकादशी वाले दिन रात्रि में भगवान विष्णु की प्रतिमा या मूर्ति के समाने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं और एक दीपक ऐसा जलाएं जो रातभर जलता रहे। ऐसा करने से मा लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और जातक को सभी सुखों की प्राप्ति और ऐश्वर्य देती है एवं उस जातक को धन का लाभ भी बहुत होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi,lord vishnu

सुख-शांति पाने के लिए

एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक प्रज्वलित करके ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की ग्यारह परिक्रमा करें। इस उपाय से घर के सभी सदस्यों में मध्य प्रेम, सुख-शांति बनी रहती है और उस परिवार पर किसी भी प्रकार कोई भी संकट नहीं आता है।

बिजनस में तरक्की के लिए

एकादशी पर पान के पत्‍ते पर रोली या फिर कुमकुम से श्री लिखें और ये पत्‍ते विष्‍णु भगवान को अर्पित करें। पूजा पूर्ण करने के बाद ये पत्‍ते लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको नौकरी में नए-नए अवसर प्राप्‍त होते हैं और आपके बिजनस में भी लगातार वृद्धि होती है।

कार्य में सफलता के लिए

भगवान विष्‍णु और लक्ष्‍मी पूजा में चंदन और केसर का विशेष महत्‍व होता है। एकादशी पर विधि विधान से भगवान विष्‍णु की पूजा करें और फिर पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर भगवान विष्‍णु को तिलक करें और स्‍वयं भी माथे पर टीका लगाकर घर से शुभ कार्य के लिए जाएं। ऐसा करने से आपके कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे और मां लक्ष्‍मी का वास आपके घर में होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,aja ekadashi,lord vishnu

मनोकामना पूर्ति के लिए

एकादशी पर भगवान कृष्‍ण को नारियल और बादाम का भोग लगाएं और फिर 27 एकादशी तक इस उपाय को करने से आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। इन चढ़े हुए नारियल और बादाम को पूजा के बाद छोटे-छोटे बालकों को खाने को दें।

कर्ज से मुक्ति के लिए

पीपल पर भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें। इस उपाय से शीघ्र ही आप लोगों को कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी और कार्य में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी।

पैसों की तंगी दूर करने के लिए

एकादशी के दिन प्रातकाल भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ पैसे भगवान की मूर्ति के समाने रख दें। फिर पूजा करने के बाद ये पैसे अपने पर्स में रख लें। अब हर एकादशी को पूजन के समय यह सिक्के पूजा में रख लें और पूजा के बाद फिर से अपनी जेब में रख ले। इस उपाय को करने से आप लोगों के पास कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?