न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामनवमी रविवार 6 अप्रैल को: बन रहे हैं तीन शुभ योग, ऐसे करें राम दरबार की पूजा

राम नवमी भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है और इस दिन दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रविवार, 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन यानी रामनवमी है। इस दिन देवी दुर्गा के साथ ही राम दरबार की भी पूजा जरूर करें। राम दरबार में भगवान राम के साथ ही देवी सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं रहती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 7:29:33

रामनवमी रविवार 6 अप्रैल को: बन रहे हैं तीन शुभ योग, ऐसे करें राम दरबार की पूजा

हिंदू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान राम की पूजा अर्चना की जाती है, मान्यता है कि राम जी की उपासना से सद्बुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। राम नवमी भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है और इस दिन दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रविवार, 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन यानी रामनवमी है। इस दिन देवी दुर्गा के साथ ही राम दरबार की भी पूजा जरूर करें। राम दरबार में भगवान राम के साथ ही देवी सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न की प्रतिमाएं रहती हैं। रामनवमी पर रामायण का पाठ भी करना चाहिए और रामायण की सीख को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगा। यह तिथि 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी का महापर्व 6 अप्रैल 2025 को पूरे भारत में मनाया जाएगा।

राम नवमी 2025: शुभ योग

राम नवमी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं:

पुष्य नक्षत्र: राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।

सुकर्मा योग: यह योग शाम 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

धृति योग:
सुकर्मा योग के बाद धृति योग का निर्माण होगा।

ऐसे कर सकते हैं राम दरबार की पूजा

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी दुर्गा और भगवान शिव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग और देवी प्रतिमा पर जल, दूध, पंचामृत और फिर शुद्ध जल अर्पित करें। शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, जनेऊ चढ़ाएं।
देवी मां को लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, कुमकुम आदि पूजन सामग्री भेंट करें। दोनों देवी-देवता को चंदन, हार-फूल, चावल, भोग के लिए मिठाई चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। पूजा में ऊँ नम: शिवाय और दुं दुर्गायै नम: मंत्र का जप करें।

चैत्र नवरात्रि की नवमी पर छोटी कन्याओं की पूजा करें और भोजन कराएं। कन्याओं को दक्षिणा दें और पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे पेन, कॉपी, बेग, स्कूल ड्रेस का दान करें।

किसी मंदिर में जरूरतमंद लोगों को छाता, जूते-चप्पल का दान करें। अभी गर्मी के दिन हैं तो सार्वजनिक जगह पर प्याऊ लगवाएं या किसी प्याऊ में मटके का दान करें। घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।

त्रेतायुग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (रामनवमी) पर ही भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के यहां राम अवतार लिया था।

इस वजह से इस तिथि पर राम जी का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। रामनवमी पर राम दरबार यानी राम जी के साथ ही देवी सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भरत-शत्रुघ्न की भी विशेष पूजा करनी चाहिए।

राम दरबार का जल, दूध, पंचामृत और फिर जल से अभिषेक करें। हार-फूल चढ़ाएं। वस्त्रों से श्रृंगार करें। धूप-दीप जलाएं। पूजन सामग्री चढ़ाएं। मौसमी फल, नारियल अर्पित करें। मिठाई का भोग लगाएं। पूजा में राम नाम का जप करें।

रामनवमी पर रामकथा पढ़नी-सुननी चाहिए। राम जी के किस्से पढ़ सकते हैं, इन किस्सों से सीख लें और उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। इन बातों का ध्यान रखेंगे तो जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मुश्किल समय में भी धैर्य, सकारात्मकता बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?