न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shraddha 2021 : गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में ना करें ये काम, शिशु को होना पड़ेगा परेशान

इन दिनों में गर्भवती महिलाओं को कुछ काम करने से बचना चाहिए क्योंकि ये आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Sep 2021 8:16:14

Shraddha 2021 : गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में ना करें ये काम, शिशु को होना पड़ेगा परेशान

पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। पितृ पक्ष के इन दिनों में पितरों की आत्माएं धरती पर आती हैं और इसी के साथ ही बुरी आत्माओं का भी आगमन होता हैं। ऐसे में इन दिनों कई नियमों का पालन करना होता हैं ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। खासतौर से इन दिनों में गर्भवती महिलाओं को कुछ काम करने से बचना चाहिए क्योंकि ये आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में।

कहीं अकेले जाने से बचें

गर्भवती महिलाओं को पितपक्ष के इन दिनों में कहीं अकेले जाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस अवधि में धरती पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है। इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं मानी जाती है। अगर आपको कोई जरूरी काम से जाना पड़े तो घर के किसी सदस्य को साथ लेकर ही जाएं।

शमशान घाट ना जाएं

पितृपक्ष के दौरान गर्भवती महिलाओं को शमशान घाट के पास जाने की भी गलती नहीं करती है। कहा जाता है कि इस समय पूर्वजों के साथ कई बुरी शक्तियां भी धरती पर आती है। ऐसे में इनकी छाया मां पर पड़ने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी गहरा व बुरा असर डाल सकती है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को किसी तरह का कोई नुकसान झेलना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddha 2021

इत्र यानि परफ्यूम का इस्तेमाल ना करें

श्राद्ध के दिनों में प्रेगनेंट महिलाओं को इत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को श्रृंगार करके घर से बाहर जाने व घूमने से भी बचना चाहिए। नहीं तो इससे मां व बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है।

रात के दौरान बाहर ना जाएं

गर्भवती महिलाओं को जंगल व सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए। असल में, इस समय वातावरण में नेगेटिविटी फैली होती है। इससे मां और गर्भ में पल रहे बच्चे को परेशानी हो सकती है।

पितरों का अपमान करने से बचें

वैसे तो हर किसी को अपने पूर्वजों का आदर-सम्मान देना चाहिए। मगर श्राद्ध के दिनों में खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को पितरों का अपमान करने की गलती नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे पूर्वज नाराज हो सकते हैं। ऐसे में गर्भ में पल रहे शिशु के नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही घर -परिवार में परेशानी हो सकती है।

ब्राह्माण व गरीबों का अपमान ना करें

इस दौरान ब्राह्माण व गरीबों का अपमान करने से भी बचना चाहिए। इससे पित व ब्राह्माण श्राप मिल सकता है। ऐसे में जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shraddha 2021

मांसाहारी भोजन खाना गलत

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को मांसाहारी भोजन खाने से भी बचना चाहिए। इससे पितरों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मां और गर्भ में पल रहे बच्चे पर नेगेटिवी का असर पड़ सकता है।

जीव-जंतुओं का मारने से बचें

इस दौरान कुत्ता, गाय, कौए आदि जीव-जंतुओं को भोजन खिलाना शुभ होता है। माना जाता है कि इससे पितरों व देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में पितपक्ष के इन दिनों में गर्भवती महिलाओं को कुत्ता, गाय, कौए आदि को मारने से बचना चाहिए। नहीं तो पितृदोष झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान अगर घर पर इनमें से कोई पशु आए तो उसे रोटी जरूर खिलाएं।

शारीरिक संबंध बनाने से बचें

पितृ पक्ष के इन दिनों में शारीरिक संबंध बनाने की भी मनाही होती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शिशु अस्वस्थ पैदा हो सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड