न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2021 : राशिनुसार करें गणपति पूजन, होगा सभी समस्याओं का निराकरण

इस कड़ी में हम आपके लिए राशिनुसार गणपति पूजन किए जाने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो अधिक प्रभावी और फलदायी साबित होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 7:59:01

Ganesh Chaturthi 2021 : राशिनुसार करें गणपति पूजन, होगा सभी समस्याओं का निराकरण

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस साल यह दिन 10 सितंबर को पड़ रहा हैं। यह दिन बप्पा के भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता हैं जिसमें घरों में बप्पा की स्थापना की जाती हैं और अगले दस दिन तक रोज उनका पूजन करते हुए भोग लगाया जाता हैं। बप्पा के आशीर्वाद से जीवन की कई समस्याओं का निराकरण हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए राशिनुसार गणपति पूजन किए जाने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो अधिक प्रभावी और फलदायी साबित होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

मेष राशि वालों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और 'गं' या 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जप कर गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे तुरंत ही जीवन में जो भी समस्या होगी उसका समाधान हो जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को गणेशजी के 'शक्ति विनायक' रूप की आराधना करना चाहिए और उन्हें भी 'गं' या 'ॐ हीं ग्रीं हीं' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपकर घी में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। निश्चित ही उन्हें सभी तरह की समस्याओं का समाधान मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi,lord ganesha,ganpati poojan

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले गणेशजी की आराधना 'लक्ष्मी गणेश' के रूप में करें। गणेशजी के लिए मूंग के लड्डू बनाएं और 'श्रीगणेशाय नम: या 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र की प्रतिदिन एक माला जपें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेशजी की पूजा करना चाहिए और उन्हें 'ॐ वरदाय न:' या 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। पूजन के दौरान गणेशजी को सफेद चंदन लगाकर सफेद फूल चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को 'लक्ष्मी गणेश' रूप में गणेशजी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उन्हें लाल पुष्प चढ़ाकर मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। 'ॐ सुमंगलाये नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए जिससे सभी तरह की समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी गणेशजी के 'लक्ष्मी गणेश' रूप का ध्यान करना चाहिए। पूजन के दौरान दूूर्वा के 21 जोड़े अर्पित कर 'ॐ चिंतामण्ये नम:' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। इससे उनके जीवन की सभी तरह की चिंताएं मिट जाएंगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेशजी की पूजा करना चाहिए और पूजा के दौरान गणेशजी को 5 नारियल का भोग लगाएं। तत्पश्चात्य एक माला 'ॐ वक्रतुण्डाय नम:' मंत्र का जप करें। इससे उनकी जो भी समस्याएं होंगी वह भगवान गणेश जल्द ही दूर करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,ganesh chaturthi,lord ganesha,ganpati poojan

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि मंगल की राशि है अत: इस राशि वाले जातकों को 'श्वेतार्क गणेश' रूप की पूजा करनी चाहिए तथा पूजा में सिंदूर और लाल फूल अर्पित करना चाहिए। उस जातक के जीवन में किसी भी प्रकार का संकट नहीं रहेगा जो 'ॐ नमो भगवते गजाननाय' मंत्र की एक माला रोज जपेगा।

धनु राशि

जिसकी भी राशि धनु है उन्हें प्रतिदिन 'ॐ गं गणपते मंत्र' का जप करना चाहिए। धनु राशि गुरु की राशि होती है अत: गणेशजी को पीले फूल चढ़ाकर बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से जहां समस्याएं समाप्त होंगी वहीं मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी। धनु राशि वालों को गणेशजी के 'लक्ष्मी गणेश' रूप की पूजा करनी चाहिए।

मकर राशि

जिस किसी की राशि मकर है वह प्रतिदिन 'शक्ति विनायक' गणेश की आराधना करें। पूजन के दौरान गणेशजी को पान, सुपारी, इलायची व लौंग अर्पित करें और 'ॐ गं नम:' मंत्र की एक माला रोज जपें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को भी 'शक्ति विनायक' गणेशजी की पूजा करना चहिए और 'ॐ गण मुक्तये फट्' मंत्र की एक माला रोज जपना चाहिए। इससे सभी तरह के कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक 'हरिद्रा गणेश' की पूजा करना चाहिए। 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा' मंत्र की एक माला प्रतिदिन जपना चाहिए। पूजा के दौरान शहद और केसर का भोग लगाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क