न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन-सा ग्रह पर्वत कहां स्थित है? जानें हथेली के उभार और उनके प्रभाव के बारे में

हर व्यक्ति की हथेली की बनावट, रेखाएं और ग्रह पर्वत उनके भविष्य और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में ग्रह पर्वतों के स्थान का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है। जानें इन पर्वतों के बारे में और समझें कैसे ये आपके जीवन और जन्म कुंडली के बारे में जानकारी देते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 12:52:14

कौन-सा ग्रह पर्वत कहां स्थित है? जानें हथेली के उभार और उनके प्रभाव के बारे में

हर व्यक्ति के हाथ की बनावट, रेखाएं और साइज अलग-अलग होती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, इन रेखाओं और हाथ पर मौजूद ग्रह पर्वतों को देखकर आप अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। ग्रह क्षेत्रों का हथेली में महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इन क्षेत्रों के उभार और स्थान से यह पता चलता है कि व्यक्ति की जन्म कुंडली में कौन सा ग्रह सबसे बलशाली है। हथेली पर मौजूद ग्रहों के बारे में जानने के लिए इन पर्वतों का स्थान समझना बहुत जरूरी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि किस ग्रह पर्वत का स्थान कहां होता है और ये व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में क्या-क्या बताते हैं।

हथेली में शुक्र पर्वत का स्थान

यह ग्रह हथेली में अंगूठे के मूल स्थान के नीचे स्थित होता है। शुक्र के पर्वत से सौंदर्य, स्वास्थ्य, प्रेम, स्नेह, संगीत प्रियता और दया आदि के बारे में जानकारी मिल सकती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत का उभार पूरी तरह विकसित नहीं हो, तो इसे शुभ माना जाता है। अगर हथेली में शुक्र पर्वत पूरी तरह से विकसित और स्पष्ट नजर आए, तो ऐसे लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है। शुक्र पर्वत का छोटा होना यह बताता है कि व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है और कार्य करने की शक्ति भी कम हो सकती है। शुक्र पर्वत से अपना व्यक्तित्व जानने के लिए इसके साथ कुछ रेखाओं को भी देखना जरूरी होता है।

हथेली में बृहस्पति पर्वत का स्थान

यह ग्रह तर्जनी उंगली के मूल स्थान के नीचे स्थित होता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में यह पर्वत पूरी तरह से विकसित हो और स्पष्ट नजर आए, तो ऐसे लोग उत्साह, आत्मगौरव और समाज में मान-सम्मान पाने की इच्छा रखते हैं। यदि हथेली में बृहस्पति पर्वत चपटा या धंसा हुआ हो, तो ऐसे लोग धार्मिक कार्यों में कम रुचि दिखाते हैं।

हथेली में शनि पर्वत का स्थान

मध्यमा उंगली के मूल स्थान के नीचे शनि पर्वत स्थित होता है। यह ग्रह शांति, कम बोलना, सच्चाई, बुद्धिमानी, गंभीर विषयों आदि से संबंधित होता है। यदि हथेली में शनि पर्वत कम विकसित हो, तो ऐसे लोग साधारण जीवन व्यतीत करते हैं। शनि पर्वत का हल्का विकसित होना यह बताता है कि व्यक्ति बहुत विचारशील हो सकता है। अगर शनि पर्वत हथेली में ज्यादा उभरा हुआ नजर आए, तो ऐसे लोग हर छोटी-छोटी बात की चिंता ज्यादा करते हैं, जिससे इनका मन निराशा से भर सकता है। ये लोग किसी पर जल्दी विश्वास नहीं कर पाते हैं।

हथेली में सूर्य पर्वत का स्थान

यह ग्रह अनामिका (रिंग फिंगर) के मूल स्थान के नीचे स्थित होता है। अगर सूर्य पर्वत पूरी तरह विकसित हो, तो ऐसे लोग सुंदर वस्तुओं को बहुत खुशी से देखते हैं और कला के प्रति रुचि रखते हैं। इनकी रुचि कविता, संगीत, चित्रकारी आदि में होती है। अगर हथेली में सूर्य पर्वत बिल्कुल नजर न आए या धंसा हुआ हो, तो ऐसे लोगों में उत्साह थोड़ा कम हो सकता है। सूर्य पर्वत का पूरी तरह से विकसित होना यह बताता है कि ये लोग जीवन में बहुत धन कमाते हैं और भविष्य में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

हथेली में बुध पर्वत का स्थान

कनिष्ठा (लिटिल फिंगर) उंगली के मूल स्थान के नीचे बुध ग्रह स्थित होता है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत सामान्य रूप से विकसित हो, तो ऐसे लोग व्यापार में कामयाबी हासिल करते हैं और बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हर कार्य को बहुत जल्दी पूरा कर लेते हैं। साथ ही, इन्हें घूमने-फिरने का भी बहुत शौक होता है। यदि हथेली में बुध पर्वत धंसा हुआ हो, तो ऐसे लोग हिसाब-किताब के मामले में कम रुचि दिखा सकते हैं।

हथेली में मंगल पर्वत का स्थान

मंगल पर्वत हाथ में दो स्थानों पर होता है। पहला मंगल पर्वत बृहस्पति ग्रह के नीचे और जीवन रेखा के अंदर स्थित होता है, जो शुक्र के ऊपर जुड़ा होता है। इस पर्वत के होने से यह साहस और योद्धा बनने की शक्ति देता है। यह पर्वत बड़ा होने पर यह बताता है कि ऐसे लोग लड़ाई-झगड़े से पीछे नहीं हटते हैं। हथेली पर दूसरा मंगल पर्वत चंद्र और बुध पर्वत के बीच में स्थित होता है। यदि पहला मंगल पर्वत अच्छी तरह विकसित हो, तो ऐसे लोग फौज या पुलिस में अच्छा पद प्राप्त कर सकते हैं। यदि मंगल पर्वत अधिक उभरा हुआ हो, तो वह व्यक्ति अपनी बातों को मनवाने वाला हो सकता है।

हथेली में चंद्र पर्वत का स्थान

यह मंगल के दूसरे क्षेत्र के नीचे स्थित होता है और शुक्र ग्रह के बराबर में होता है। यदि हथेली में चंद्र पर्वत दबा हुआ हो, तो ऐसे लोग ज्यादा सोचते नहीं हैं। चंद्र पर्वत का विकसित होना यह बताता है कि ऐसे लोग काव्य, कला, संगीत आदि में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस प्रकार, इन ग्रह पर्वतों के स्थान और विकास के आधार पर आप अपने जीवन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?